✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के उसरी जलप्रपात का बदलेगा नजारा, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रखी विकास की आधारशिला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:46:21 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह–टुंडी–धनबाद रोड पर स्थित जिले के प्रसिद्ध उसरी जलप्रपात का स्वरूप जल्द ही पूरी तरह बदलने वाला है. शनिवार को झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, डीएफओ मनीष तिवारी और सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विकास कार्यों की आधारशिला रखी.

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से उसरी जलप्रपात का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि इस परियोजना के तहत पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिस्ट हट, पार्क, शौचालय, कैफेटेरिया, स्वागत प्रवेश द्वार और टिकट काउंटर का निर्माण किया जाएगा. साथ ही बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे और पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया गया है. समग्र देखभाल के लिए नगर निगम के सहयोग की भी बात कही गई है.

डीएफओ मनीष तिवारी ने जानकारी दी कि पर्यटकों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए दो वॉच टावर बनाए जाएंगे, जिससे पूरे पिकनिक स्पॉट की सुंदरता देखी जा सकेगी. इसके अलावा सैलानियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की व्यवस्था भी की जाएगी.

मंत्री ने कहा कि उसरी जलप्रपात को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ और सुखद अनुभव मिल सके.

कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, वाटरफॉल सुरक्षा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे.

रिपोर्ट : दिनेश रजक

Tags:giridihgiridih newsgiridih latest newsgiridih news updatelatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.