✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सेना का शौर्य देश का गर्व, लेकिन उसका राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा, सुप्रियो भट्टाचार्य का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:55:07 AM

रांची(RANCHI): झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज पार्टी कार्यालय मे प्रेस को संबोधित किया है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सेना की तारीफ की और कहा की जो कारवाई की ओर से की गई हम उसके साथ है. साथ ही अद्भुत मिसाल 1971 का भी है जब हमारी सैन्य शक्ति ने एक देश पाकिस्तान का दो टुकड़ा कर दिए थे और एक आज का समय है जब फिरसे हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुह तोड़ जवाब दिया है. लेकिन उस व्यक्त सेना का कोई राजनीतिक इस्तेमाल नही किया जाता था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद से हमारे प्रधानमंत्री गुजरात, बंगाल या आज बिहार जाकर जिस प्रकार की भाषा बोल रहे है वह बहुत दुखदायी स्थिति है. एक ओर पूरा देश सेना को सलाम करता है वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री राजनीतिक सभा मेसेना क गुणगान केवल राजनीतिक फायदे के लिए करते हुए नजर आ रहे है.                

उन्होंने ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की आपने देखा होगा कि मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने किस तरह से हमारी सेना की एक जाँबाज महिला पर उलटे सीधे बयान दिए थे. उस पर आज तक भारतीय जनता पार्टी या मध्य प्रदेश सरकार ने कोई कारवाई नहीं की है. भाजपा सेना के पराक्रम का राजनीतिक इस्तेमाल करने मे लगी हुई है.

वहीं एक राजनीतिक कार्यक्रम आया है जिसमें घर-घर जाकर सिन्दूर की बाटी जाएगी. ये भारतीय महिलाओं के साथ और सनातनी परंपरा के साथ ये बड़ा खिलवाड़ है. हम इस तरह के कृत्यों की घोर निंदा करते हैं.

Tags:jharkhandjmmshibu sorenjharkhand mukti morchahemant sorencongress newslatest newsnews breakingnews hindi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.