✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: ट्रक ने इंजीनियरिंग के छात्र की ले ली जान ,परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:38:34 AM

धनबाद(DHANBAD) |  चिरकुंडा थाना के डुमरकुंडा के पास ट्रक के धक्के से रविवार को  इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सुमित  सिन्हा (23) की  मौके पर मौत  हो गई.  घटना के बाद   पूरा माहौल गमगीन हो गया,  धक्का  मारने  वाला   ट्रक फरार हो गया.    एलआईसी ,चिरकुंडा शाखा में कार्यरत तापस  सिन्हा के बड़े पुत्र सुमित  सिन्हा  इंजीनियरिंग कालेज, आसनसोल का छात्र था.   रविवार सुबह 9:30 बजे वह  स्कूटी लेकर चिरकुंडा की और कचौड़ी लाने जा रहा था कि ट्रक की  चपेट में आ गया.   मृतक को  सिर्फ बायें छाती में चोट लगी थी. 

आनन- फानन में  अस्पताल ले जाया गया 

आनन- फानन में   स्वजनों एवं दोस्तों ने स्थानीय अस्पताल ले गये, लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुए उसे  बंगाल ले जाया गया. वहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  इधर घटना के बाद उसके दोस्त एवं स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना की सूचना पाकर चिरकुंडा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिये धनबाद भेज दिया.  मृतक  दो भाइयों में  बड़ा था.

धनबाद (निरसा) से बिनोद सिंह की रिपोर्ट   

Tags:dhanbadaccidentchirkundamautpolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.