✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में नहीं थम रहा चोरों का आतंक, घर के बाद अब मंदिरों को बना रहे है निशाना, लोगों में आक्रोश 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:20:20 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. इंसानों के घरों से लेकर अब देव स्थलों तक चोरों के हौंसले बुलंद दिखाई दे रहा है. ताज़ा मामला सरजामदा स्थित गुरुद्वारा साहिब का है, जहां बीती रात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये उड़ा कर चलते बने, हालांकि इस चोरी की घटना वहा लगे सीसी टीवी मे कैद हो गई है.

 घर के बाद अब मंदिरों को बना रहे है निशाना

पूरा मामला सरजामदा स्थित गुरुद्वारा साहिब की है, जहां बीती रात चोरों ने दानपेटी को निशाना बनाया है चोर दान पेटी का ताले को तोड़कर उसमें रखे करीब 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

 लोगो में आक्रोश

गुरुद्वारा के प्रधान का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है. नशेड़ी और अड्डेबाज लगातार माहौल को बिगाड़ रहे है इसकी जानकारी कई बार स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस घटना के बाद इलाके में सिख समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में जितनी भी चोरी की घटनाएं हुई है, उनमे से एक का भी खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर सकी है. जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है.

सुचना के घंटो बाद पहुंची पुलिस

सुबह 5 बजे पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. जो स्थानीय लोगों के लिए चिंता और नाराज़गी का बड़ा कारण बना हुआ है. अब देखना होगा कि पुलिस इस बार चुप रहती है या चोरों पर शिकंजा कसती है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:loot in jamshedpurjamshedpurjamshedpur newsnews jamshedpurchor jamshedpurjamshedpur videojamshedpur crimejamshedpur news hindinews wings jamshedpurjamshedpur policejamshedpur city newscity news jamshedpurjamshedpur news livejamshedpur loot newsjamshedpur cctv newsjamshedpur breaking newsjamshedpur local newsjamshedpur crime newsjamshedpur viral newsjamshedpur today newsdaily news jamshedpurjamshedpur viral videojamshedpur women crimejamshedpur latest newsTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamahedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.