✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चांडिल में नहीं थम रहा गजराज का आतंक, 6 हाथियों के झुंड ने कुचलकर ली बुजुर्ग की जान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 9:32:52 AM

जमशेदपुर⁷(JAMSHEDPUR):चांडिल वन क्षेत्र मेंजंगली हाथियों का कहर बढ़ने लगा है. शनिवार सुबह हाथियों ने एक  अधेड़ की जान ले ली. घटना कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत स्थित सापारुम गांव में हुआ. मृतक की पहचान सापारूम गांव के तांती टोला निवासी राधा तांती (60) के रूम में हुई. शनिवार सुबह वह शौच करने निकला था, वह जंगल के पास पहुंचा ही था कि उसका सामना जंगली हाथियों से हो गया. हाथियों ने उसे उठाकर पटक दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है. वहीं, ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है. ग्रामीण हाथियों को गांव से सटे जंगल से खदेड़ने की मांग कर रहे है. 

 मृतक के आश्रितों को मुआवजा के तौर पर तत्काल 50 हजार रुपए 

घटना की सूचना पाकर पुलिस के अलावा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुटी. इस दौरान वन विभाग को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. समझाने पर किसी तरह ग्रामीण मानें, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वन विभाग ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा के तौर पर तत्काल 50 हजार रुपए दिए. शेष 3.50 लाख रुपए आश्रितों को बाद में उपलब्ध कराया जाएगा. 

एक महीना से इलाके में जमे है हाथी

6 की संख्या में हाथियों का दल पिछले एक महीने से सापारुम गांव के पास स्थित जंगल में जमे है. ये हाथी रोज किसी ना किसी गांव में घुस उत्पात मचा रहे है. ग्रामीणों का कहना है कि बार बार शिकायत के बाद भी वन विभाग ने हाथी भगाओ दस्ता को गांव में नहीं भेजा. इसका नतीजा हुआ कि हाथियों ने बुजुर्ग की जान ले ली. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों द्वारा सब्जी की फसल को बुरी तरह रौंदा जा रहा है. लेकिन वन विभाग किसानों को मुआवज नहीं दे रहा है. अब तो किसानों ने मुआवजा फॉर्म भी भरना छोड़ दिया है. जानकारी हो कि चांडिल रेंज में 20 से अधिक जंगली हाथी अलग अलग जगह पर विचरण कर रहे है. हाथी रोज किसी ना किसी गांव में उत्पात मचा रहे है.

रिपोर्ट-रोहित सिंह 

Tags:Elephant terror in chandilSaraikela hathi newsElephant news saraikelaChandil newsChandil saraikela newsChandil news todayElephant newsTrending newsViral newsSaraikela

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.