✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: आज से तीन दिनों तक मां अपने भक्तों से रहेंगी दूर, बाबा मंदिर प्रांगण स्थित इन मंदिरों में होगी तांत्रिक विधि से पूजा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:56:09 PM

देवघर(DEOGHAR): देवघर के बाबा धाम एक प्रमुख शक्तिपीठ भी है यहां नवरात्रा में देवी भगवती की तांत्रिक पद्धति से आराधना की जाती है. यह जानकर ताज्जुब होगा की जहां सप्तमी पर पूजा पंडालों और देवी मंडपों में मां भगवती के दर्शन और पूजन के लिए पट खोल दिए खोल दिये जाते हैं लेकिन बाबा मंदिर के प्रांगन में स्थित शक्ति मंदिरों के पट बंद कर दिये जाते हैं.

आम भक्तों के लिए तीन दिनों तक बंद रहेगा पट 

इस परंपरा के तहत आज महा सप्तमी पर बाबा मंदिर प्रांगण स्थित मां संध्या,काली और मां पार्वती मंदिर के पट आम भक्तों के लिए तीन दिनों तक बंद कर दिये जाते हैं. जानकारों की माने तो इन मंदिरों के अंदर गुप्त तांत्रिक विधान से जानकार द्वारा पूजा किया जाता है. इस तांत्रिक विधि से पूजा अर्चना में किसी प्रकार का व्यवधान के अलावा इस पूजा को कोई देख नहीं पाए इसलिए इन मंदिरों के पट महानवमी तक के लिए बंद कर दिये जाते हैं. महासप्तमी से लेकर महानवमी तक माता के मंदिर का पट बंद रहने के कारण श्रद्धालु बंद दरवाजा के बाहर से ही पूजा कर संतोष करते हैं. यह परंपरा वर्षो से आज तक चली आ रही है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:jharkhand newsdeoghar news updatedeoghar baba mandirbaba mandirMaa ParvatiMaa Parvati will remain closeddurga pujadurga puja २०२३

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.