✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बालू माफिया के आगे बेबस सिस्टम! अवैध बालू रोकने पहुंचे CO पर जानलेवा हमला

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 31, 2026, 1:50:31 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड में अवैध बालू का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है. बालू तस्करी और बालू माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन का काम कर रहे है. और जब इन्हे कोई रोकने की कोशिश करता है तो जान लेने से भी परहेज नहीं करते है. कुछ ऐसा ही मामला लोहरदगा और गढ़वा से सामने आया. गढ़वा में एक युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया तो लोहरदगा में CO अंचलाधिकारी पर हमला बोल दिया. जिसमें CO किसी तरह जान बचा कर भागे.

बता दे कि लोहरदगा में सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू की जानकारी CO को मिली. जिसके बाद ग्राउन्ड पर पहुंच कर हकीकत जानने पहुंचे थे.  मुरकी-सेन्हा पथ पर नूरी सराय पुल के पास अवैध डंपिंग यार्ड से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा था. जैसे ही यहां CO पहुंचे माफिया ने उनपर हमला कर दिया. जिसमें CO   की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि वे किसी तरह जान बचा कर वहां के भाग निकले.

सीओ पंकज कुमार भगत को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरकी-सेन्हा पथ पर नूरी सराय पुल के पास अवैध डंपिंग यार्ड से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है. सूचना की सत्यता जांचने और कार्रवाई करने के लिए जब सीओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने विरोध शुरू कर दिया. करीब 10 अज्ञात महिला-पुरुषों ने उन पर हमला बोल दिया.  भीड़ ने लाठी-डंडों और बेलचा से अधिकारी और उनकी टीम के साथ मारपीट की हमलावरों ने ईंट-पत्थर से सरकारी वाहन के शीशे तोड़ दिए, इतना ही नहीं आरोपियों ने अधिकारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी.

अब दूसरी घटना गढ़वा से सामने आई है. रमकंडा-भंडरिया  मुख्य सड़क के सिजों मोड के पास से सामने आया है. जहां एक युवक का शव सड़क के किनारे बरामद किया गया. जिसकी पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के सिजों गाँव निवासी अमरेश कोरवा के रूप में हुई है. घटना के पीछे की वजह ग्रामीणों ने बताया कि बाजार से लौटते समय बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. जिससे उसकी जान चली गई. युवक की मौके पर मौत के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया. वहीं घटना की जांच में पुलिस जुटी है.       

Tags:The system is helpless against the sand mafia! A deadly attack on the CO who arrived to stop illegal sand mining.JHARKAHNDJHARKHAND NEWSRANCHI NEWSRANCHI UPDATERANCHI KA NEWSRANCHI JHARKHANDSANDBALU MAFIABALU MAFIA NEWSBALU MAFIA KA NEWSCO PAR HAMLAAWAIDH BAALULOHARDAGAJHAKRHANDLOHARDAGA NEWSRANCHI JAHRKHANDBALUSAND MININGBALU KA KHANN

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.