✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छात्रा ने हेडमास्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जानिए मनचले के करतूत की कहानी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:30:49 AM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के सदर प्रखंड के  अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका मध्य विद्यालय कैराबानी के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पर आदिम जनजाति की एक छात्रा ने  छेड़खानी का आरोप लगाया है. यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही  पुलिस ने आरोपी शिक्षक को  हिरासत में ले लिया है. कल्याण विभाग इस विद्यालय को  संचालित करता है. यहां सभी छात्राएं आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय से आते है.

क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब छात्रा अपने कमरे में झाड़ू कग रही थी, तब हेड मास्टर उसके कमरे में आए और छेड़खानी करने लगे. जब छात्रा मदद के लिए  चिल्लाने लगी तो  हेड मास्टर मौके से भाग निकले.  घटना की जानकारी सभी छात्राओं और विद्यालय के अन्य कर्मियों के बीच  आग की तरह फैल गई. इतना ही नहीं यह खबर  ग्रामीणों तक भी पहुंच गई. जब छात्रा के पिता को इस बात का पता चला तो वह अपनी बेटी से मिलने वुडयले पहुंचे. मुलाकात में बेटी ने पिता को अपनी आपबीती बताई.इसके बाद ग्रामीणों और छात्रा के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी. 

प्राथमिकी दर्ज, कार्रवाई शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद, सदर सीओ जामुन रविदास , मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम सहित कई पुलिसकर्मी विद्यालय पहुंचे. सबसे पहले आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया. फिलहाल आरोपी शिक्षक मुफस्सिल थाने में है और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. 

आरोप को बताया निराधार

पूरे मामले पर आरोपी शिक्षक संजय कुमार ने आरोप को निराधार बताया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया है. इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. 

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.