धनबाद (DHANBAD): धनबाद के SNMMCH में सफाई कार्य में लगे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने आउटसोर्सिंग एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं .उनका कहना है कि ₹368 भुगतान के कागज पर हस्ताक्षर करा कर उन्हें ₹220 का भुगतान किया जाता है. नाराज सफाई कर्मियों ने रविवार को हड़ताल कर दी, दोपहर होते-होते अस्पताल में हंगामा मच गया ,मरीज वॉशरूम तक नहीं जा सकते थे. स्थिति बिगड़ते देख आउटसोर्सिंग एजेंसी के संचालकों ने सफाई कर्मियों से बातचीत की और उनकी राशि बढ़ाने का आश्वासन दिया. सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन लोगों से मरीजों को दी जाने वाली रोटी तक बनवाई जाती है लेकिन उसका कोई भुगतान नहीं किया जाता. आपको बता दें कि अस्पताल में लगभग एक सौ आउटसोर्सिंग कर्मी सफाई के कार्य में लगाए गए हैं. सफाई का ठेका हजारीबाग की आउटसोर्सिंग एजेंसी कमांडो सिक्योरिटी फोर्स को है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद
