✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिशोम गुरु की कहानी अब दिखेगी बड़े पर्दे पर, जीवनी पर बनेगी फिल्म, तथ्य जुटाने धनबाद पहुंचे मंत्री

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 5, 2026, 3:39:47 PM

धनबाद (DHANBAD): दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और संघर्ष पर आधारित एक फीचर फिल्म जल्द बनने जा रही है. इसी क्रम में झारखंड के पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उन आंदोलनकारियों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर रहे हैं, जिन्होंने झारखंड आंदोलन के कठिन दौर में गुरुजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था. इसी सिलसिले में मंत्री धनबाद जिले के राजगंज प्रखंड अंतर्गत लाठाटांड़ गांव पहुंचे.

लाठाटांड़ में मंत्री सुदिव्य ने वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी शंकर किशोर महतो से भेंट की, जो शिबू सोरेन के संघर्षकालीन सहयोगियों में शामिल रहे हैं. बातचीत के दौरान मंत्री ने आंदोलन के दिनों से जुड़े अनुभवों और घटनाओं की विस्तृत जानकारी ली. शंकर किशोर महतो ने बताया कि वे विनोद बिहारी महतो के माध्यम से आंदोलन से जुड़े थे और शुरुआती दिनों में कार्यकर्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कई बार जेल में बंद साथियों को छुड़ाने के लिए आर्थिक सहयोग तक जुटाना पड़ता था.

शंकर किशोर महतो ने यह भी बताया कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पलमा स्थित उनके घर से संगठन की गतिविधियां संचालित होती थीं. बाद में पोखरिया में आश्रम स्थापित हुआ, जहां से आंदोलन को और मजबूती मिली. शिवाजी समाज के मंच के जरिए आंदोलन को गति मिली, जिससे गुरुजी शिबू सोरेन भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे.

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित लगभग तीन घंटे की एक फीचर फिल्म बनाई जाएगी, जिसके लिए गहन शोध किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौर के प्रत्यक्ष साक्षी अब बहुत कम बचे हैं, इसलिए उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर तथ्य और अनुभव एकत्र किए जा रहे हैं. यह फिल्म पूरी तरह वास्तविक घटनाओं पर आधारित होगी, इसमें किसी भी प्रकार की काल्पनिक कहानी नहीं जोड़ी जाएगी.

मंत्री ने कहा कि आंदोलन से जुड़े लोगों ने कभी पद या सत्ता की कल्पना नहीं की थी. वे स्वयं तीन दशकों से अधिक समय से झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े हैं और परिस्थितियों के चलते आज मंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं. शंकर किशोर महतो द्वारा साझा की गई बातों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाने का भी प्रयास किया जाएगा. साथ ही गांव की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी.

मंत्री ने यह भी कहा कि अलग झारखंड राज्य का सपना लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर अवसर देने के लिए देखा गया था, लेकिन आज भी युवाओं का पलायन एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. हालांकि हालात पहले से बेहतर हुए हैं और आगे भी सुधार के प्रयास जारी रहेंगे.

मंत्री के आगमन पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शंकर किशोर महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर भेंट की.

Tags:dhanbaddhanbad updatedishom guudishom guruu shibu sorenguruji shibu sorenshibu sorenmantri sudivya kumar sonusudivya kumar sonujharkhand sarkarcm hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.