✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो में चोरी हुई हाईवा बिहार से बरामद, गाड़ी में लगे जीपीआरएस लोकेशन की मदद से हुआ खुलासा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:54:49 PM

बोकारो (BOKARO) : जिला के दुग्दा पुलिस ने झारखंड से चोरी हुई हाइवा ट्रक को बिहार से बरामद किया है. गनीमत रही कि गाड़ी में कुल 7 जीपीआरएस लगे थे. जिसके कारण गाड़ी का लोकेशन आसानी से खोज लिया गया. हांलाकि आरोपियों ने साल में से 6 जीपीआरएस  को ब्लॉक  कर दिया था. लेकिन एक जीपीआरएस गाड़ी में किया गुप्त जगह लगा हुआ था. जो आरोपियों से बचा रहा और पुलिस ने उसी के बल पर गाड़ी को बिहार से बरामद किया.

जानिए डिटेल्स

मामले को लेकर बोकारो जिले के दुग्दा थाना प्रभारी कन्हैया राम ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बताया कि चंद्रपुरा निवासी प्रदीप ठाकुर की हाईवा ट्रक संख्या OD-09-7128 को बीते 28 अक्टूबर को दुग्दा थानाक्षेत्र के हीरक रोड स्थित माधुरी फ्यूल्स पेट्रोल पंप से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था. मामला संज्ञान में आते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित की गई. फिर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में लगे जीपीआरएस लोकेशन के सहारे बिहार के नालंदा जिला स्थित दीपनगर थाना क्षेत्र के कासिम गांव के रोड किनारे से बरामद कर लिया है. दुग्दा पुलिस ने बरामद ट्रक को थाना ले आई है. मालूम हो कि उक्त गाड़ी में कुल 7 जीपीआरएस लगे हुए थे. चोरों ने 6 जीपीआरएस को ब्लॉक कर दिया था, वहीं एक जीपीआरएस गाड़ी में गुप्त स्थान पर लगाई गई थी. जिसे चोर ढूंढ नहीं सके थे. जिसकी लोकेशन पर पुलिस ने गाड़ी को बरामद किया है. चोरों ने गाड़ी के नंबर प्लेट को भी लाल रंग से रंग दिया था. 

रिपोर्ट: संजय कुमार,  बोकारो, गोमिया

Tags:Jharkhand police got truck at bihar stolen from bokarojharkhnad police at workbokaro police press conferencethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.