✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, प्रीतम राठौर प्रदेश सचिव नियुक्त

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:47:56 AM

चंडीगढ़(CHANDIGARH): हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार व सम्पादक प्रीतम राठौर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव घोषित किए गए हैं. इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने की है. इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने हरियाणा के  नवनियुक्त प्रदेश सचिव प्रीतम राठौर को संघ के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि "प्रीतम राठौर एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है. प्रदेश सचिव पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है."

डॉ बंसल ने कहा,"प्रीतम राठौर के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा."

डॉ बंसल ने कहा कि, " श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है. प्रीतम राठौर ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है. हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा." प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रीतम राठौर के सचिव पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की.

 इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा (सोनीपत),प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), प्रदेश सह- सचिव पंकज सिंगला (पानीपत),प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र),प्रदेश संग़ठन प्रचारक प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत),कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य सलाहकार धर्मपाल वर्मा, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक,पंचकूला इकाई के मुख्य संरक्षक कुलवंत शर्मा,पंचकूला इकाई के सलाहकार सुभाष कोहली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्याल में पत्रकार उपस्थित थे. सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया.

 

Tags:state executive of Shramjeevi Journalist Union HaryanaPritam Rathorestate secretary

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.