✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: शादी में ससुराल आए दामाद ने उठा लिया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 11:02:05 AM

पलामू (PALAMU): पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ा और सनसनीखेज खबर सामने आया है. जिले के दारूडीह गांव में अपने ससुराल आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बता दें,  मृतक की पहचान सुदना निवासी रूपेश मेहता के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि रूपेश करीब आठ दिन पहले अपने ससुराल में आयोजित एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था. शादी की खुशियों के बीच सब कुछ बिल्कुल सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जब परिजनों की नजर रूपेश पर पड़ी, तो उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला. इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लेस्लीगंज थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) भेज दिया.

बता दें, शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का कहना है कि यह मामला पहली नजर में पूरी तरह से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, युवक ने शादी के खुशनुमा माहौल के बीच ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की भी पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस हर एक पहलू को ध्यान से जांच पड़ताल में जुट गई है.

Tags:Palamu suicide caseLesliganj newsRupesh Mehta PalamuDarudih village incidentMMCH MedininagarJharkhand crime newsPalamu police investigationYouth suicide in in-laws housePalamu wedding tragedyLesliganj thana

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.