✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जरा सी पैर क्या फिसली अपनी राइफल ही सिपाही की छीन ली जिंदगी, एक जहां ड्यूटी करते थे,वही गश्ती के दौरान ट्रक ने मार दी टक्कर, पढ़िए

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:56:32 AM

हजारीबाग (Hazaribag):- जिंदगी औऱ मौत के बीच के नाम को ही जिंदगी कहते हैं, लेकिन, कब इसका दीपक बुझ जाएगा ये कोई नहीं जानता. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक ही दो ऐसी दुखद वारदात हुई कि कोई शायद ही सोच सकता है. ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षी की सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वही, दूसरी घटना बाइक पर गश्ती कर रहे ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी भी मौत हो गयी.

पैर फिसलने के बाद चली गई गोली

आरक्षी एनटीपीसी के बानादाग रेलवे साइडिंग के पास झारखंड पुलिस के आरक्षी मिथिलेश यादव गश्ती कर रहे थे. अचानक उनका पैर फिसल गया. इसके बाद ही उनके हाथ में इंसास रायफल थी. जो अचानक चल गई. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

इस संबंध में उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (सदर) अमित कुमार आनंद ने घटना के बारे में बताया कि झारखंड पुलिस के आरक्षी मिथिलेश यादव गश्ती ड्यूटी पर थे. तब ही उनका पैर फिलसने से उनके हाथ में इंसास रायफल थी और अचानक उससे गोली चल गई . हालांकि, गोली लगने से मौके पर ही मिथिलेश यादव की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार उनको तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया

मिथिलेश यादव गढ़वा जिले के रहने वाले थे. इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है और इस घटना की पुलिस जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राइफल से गोली कैसे चलीय

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत

उधर शनिवार की रात हजारीबाग जिले में ही रात की गश्त के दौरान एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमे ट्रैफिक  पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि यातायात पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि कोरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के हजारीबाग-बरही खंड पर नगवा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे यह घटना हुई. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि दोनों यातायात पुलिसकर्मी गश्त पर थे.

Tags:police constable shot dead by own riflehazariba police constable shot dead by own rifleshotshot deadrifledeadassault riflecop shotshot dead by own rifle policehazaribag police newshazaribag police storypolice shot dead by own rifle

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.