✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां की हुई चांदी, पलामू के बाद इस जिले में भेजी गई योजना की 10 वीं किस्त, जानिए किस जिले में कब जाएगा पैसा     

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:59:55 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दसवीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है. राज्य की 50 लाख लाभुक के खाते में सीधे DBT के जरिए योजना की 10 वीं किस्त भेजी जा रही है. इसकी शुरुआत पलामू से की गई. इसके बाद अब गोड्डा में भी सभी को पैसा आना शुरू हो गया है. इस खबर में बताएंगे की आखिर कब तक सभी जिला में पैसा भेज दिया जाएगा.          

सबसे पहले बात पलामू की करें तो यहाँ 3,49,080 लाभुकों के बैंक खाते में 2500-2500 रुपये पहुंचने लगे है. दरअसल पलामू के सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल पर लाभुकों का डाटा डाउनलोड किया था. डाटा डाउनलोड होने के बाद सभी लाभुकों को राशि का भुगतान किया जा रहा है. लाभुकों को योजना की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जा रही है.

इससे पहले अप्रैल महीने की राशि जून में लाभुकों के बैंक खाते में भेज दी गयी थी. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मंईयां सम्मान योजना के तहत 559 करोड़ रुपये आवंटित किये थे. यह राशि पांच महीने के लिए है. पलामू के सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने राशि भेजे जाने की पुष्टि की है.

पलामू के बाद गोड्डा में दो  लाख से अधिक लाभुक को योजना की किस्त भेजी गई है. हलाकी अभी विभाग की ओर से मैसेज नहीं भेजा गया है. लेकिन सभी लाभुक के खाते में पैसा पहुँच गया है. बैंक में जाकर अपनी किस्त भी निकाल रही है.

गोड्डा पलामू के बाद अब सोमवार से अन्य बचे हुए जिलों में पैसा भेजने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. विभाग की ओर से सभी को आदेश दे दिया गया है.जिसके बाद विभाग सभी को जल्द पैसे भेजने की कोशिश कर रहा है.        

विभाग की गाइडलाइन के आधार पर राशि का भुगतान

योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जा रही है. आपका आधार बेस्ड  बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में आएगी.

केवल इन लोगों को मिलेगी ₹2500 की राशि

मंईयां सम्मान योजना के तहत 10वीं किस्त का पैसा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सही तरीके से हुआ होगा और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है.  इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करती रहें और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी पंचायत या सीएससी सेंटर पर जाकर फॉर्म में त्रुटि को ठीक कराएं.

 

Tags:The silver was mintedafter Palamuthe 10th installment of the scheme was sent to this districtknow when the money will go to which district.maiya yojnamaiya yojna newsmaiya yojna 250pmaiya yojna paisa kab milamaiya yojna ka paisa kab milegamaiya yojna ka paisa kab aayegamaiya samman yojnamaiya yojna new updatemaiya samman yojna ka paisamaiya yojanamaiya yojna latest newsmaiya yojna chhatha kistmaiya yojna ka paisa nahi aa raha haimaiya yojanmaiya yojana 2500maiya yojana scammaiya samman yojna sudharmaiya yojna ka 9 kist kab milegamaiya samman yojna ka paisa nahi milamaiya yojana 9 kistmaiya yojana paisa kab aaegamaiya yojana 10 kistmaiya yojana 10 kist datemaiya samman yojana 10 kistmaiya yojana 10 kist kab milegamaiya yojana 10 kist kab aayegamaiya yojana 10th kistmaiya samman yojana 10 kist kab aaegamaiya samman yojna pachva kistmaiya yojana 10th kist ka paisa kab milegamaiya yojana 10th kist kab milegamaiya yojana 10wa kist kab milegamaiya yojana 11 kist kab aayegamaiya samman yojana 11 kistmaiya yojana 9 kist kab aayegamaiya yojana 9 kist kab milega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.