✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत और बाबूलाल की चुप्पी खतरनाक, UCC से खतरे में आदिवासी अधिकार: लोबिन हेम्ब्रम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:17:10 AM

रांची(RANCHI): देश में UCC लाने की योजना केंद्र सरकार की है. ऐसे में कई अल्पसंख्यक और आदिवासी संगठन इसका विरोध शुरू कर चुके हैं . आदिवासी नेताओं का मानना है कि UCC ला कर आदिवासी के अधिकारों को खत्म करने की तैयारी है. इसी कड़ी में अब झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने झारखंड के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है.

लोबिन ने मुख्यमंत्री और बाबूलाल की चुप्पी पर उठाया सवाल

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा UCC लाया जा रहा है. लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने सरना धर्म कोड का मांग किया था लेकिन केंद्र ने इस पर कोई पहल नहीं की. जब UCC  लागू कर दिया जाएगा तो सरना धर्म कोड खत्म हो जाएगा. लेकिन इस पर आदिवासी मुख्यमंत्री ने एक शब्द तक नहीं बोला तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी चुप्पी साध कर बैठे है. दोनों लोगों को इसपर अपना पक्ष रख कर विरोध के शुर बुलंद करने की जरूरत है. इस मामले पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज किया है. लोबिन हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और बाबूलाल मरांडी से इस UCC मामले में विरोध दर्ज करने की मांग की है. अगर इस मामले में दोनों लोग विरोध दर्ज नहीं करते तो इससे साफ हो जाएगा कि दोनों लोग आदिवासी विरोधी है. अब इनका विरोध झारखंड के सड़को में दिखने लगेगा.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:The silence of Hemantand Babulala is dangeroustribal rightsunder threat from UCCLobin Hembram

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.