✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: कोयले में मिला चमकीला पत्थर हीरा है या नहीं, लेकिन पाने वाला परिवार घर छोड़ कर भागे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:07:58 PM

धनबाद(DHANBAD): लोयाबाद की कनकनी आउटसोर्सिंग कंपनी  हिलटॉप से कोयला चुनने के दौरान मिला चमकीला पत्थर हीरा है अथवा कोई चमकदार वस्तु, इसकी तो पुष्टि नहीं हो रही है लेकिन पत्थर पाने वाला परिवार धनबाद छोड़कर कहीं चला गया है. यह परिवार मदानाडीह में रहता था .सूचना है कि यह लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के  के रहने वाले हैं .रविवार को कोयला चुनने के दौरान एक ही परिवार के दो युवकों को चमकीला पत्थर मिला था. मिलने के बाद घरवाले अपनी तरफ से इसकी जांच पड़ताल की .उन्हें लगा कि यह चमकीला पत्थर हीरा हो सकता है. उसके बाद पूरा परिवार घर छोड़कर धनबाद से कहीं बाहर चला गया है. जानकारों के अनुसार युवक हर दिन की तरह रविवार को भी कोयला इकट्ठा किए .घर आने के बाद जब बेचने के लिए कोयला तोड़ रहे थे तो इसी क्रम में एक कोयले के बड़े टुकड़े के बीच से चमकीला पत्थर निकला. अपने स्तर से इसकी जांच पड़ताल की, उसके बाद इसकी सूचना परिवार जनों को दी. परिवार जनों को भरोसा हो गया कि यह पत्थर कीमती है तो बचने के लिए घर छोड़कर दिए.इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें भी सूचना मिल रही है कि दो युवकों को कोई चमकीला पत्थर मिला है ,लेकिन इसकी अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.