✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा बासुकीनाथ के दर पर उमड़ेगी भक्तों की भीड़, दुमका जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार, उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची भक्ति

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:48:22 PM

दुमका (DUMKA): पुरुषोत्तम मास की समाप्ति के साथ ही सावन महीने के दूसरे चरण की शुरुवात हो गयी है. सावन के द्वितीय चरण में भी दुमका के बासुकीनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए आस्था का शैलाब उमड़ेगी. दूसरे चरण में भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर मयूराक्षी कला मंच से डीसी ए दोड्डे और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने संयुक्त रूप से दंडाधिकारी और सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया.

उपायुक्त ने किया संबोधित

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि बाबा बासुकीनाथ ने मुझे श्रद्धालुओं की सेवा करने का मौका दिया है.  जो भी यहाँ आ रहे हैं वे बाबा के स्वरूप ही हैं इसलिए श्रद्धालुओं को कठिनाई नहीं हो इसे सुनिश्चित करें. कहा कि जो भी समस्या आपको हो रही है उससे अवगत कराएं, उसे दूर किया जाएगा. श्रद्धालुओं की सेवा ही सही मायने में बाबा के प्रति सच्ची भक्ति है. बचे दिनों में और भी दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त मेला क्षेत्र में किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को सभी जरूरी जानकारियों से अवगत कराएं. श्रद्धालुओं के साथ आपका व्यवहार बेहतर रहे ताकि श्रद्धालु बेहतर संदेश लेकर वापस जाएं. कहा कि साफ सफाई की और भी बेहतर व्यवस्था रहे.इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक साफ सफाई की गई है., उपायुक्त ने कहा कि फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर खाद्य सामग्री एवं पानी का सैम्पल मेला क्षेत्र से कलेक्ट करें ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ सामग्री मेला क्षेत्र में मिले. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकरी एवं दंडाधिकारी अपने ड्यूटी पॉइंट को खाली नहीं छोड़ें.रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को सभी प्रतिनियुक्ति अधिकारी विशेष ध्यान रखें. कहा कि बचे दिनों में टीम भावना से कार्य करें. सिर्फ तन से नहीं मन से भी अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहें. कई असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने का भी कार्य किया जाता है. जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है. ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें. सावन का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ है, बचे दिनों में भी पूरी तत्परता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें.मोबाइल का इस्तेमाल ड्यूटी के समय कम करें.

सुरक्षा केरहेंगे पुख्ता इंतजाम 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में प्रतिनियुक्त स्थल को नहीं छोड़ें जब तक आपके स्थान पर दूसरा नहीं आ जाये. सभी पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें.कर्तव्य के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करें. कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्त है.बचे दिनों में भी उत्साह के साथ कार्य करें. आने वाले श्रद्धालु एक बेहतर संदेश लेकर जाएं.आपका व्यवहार श्रद्धालुओं के साथ बेहतर रहे. ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें. रोड में वाहन खड़ा पाया जाता है तो उक्त वाहन का फाइन करें. श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि एक स्थान पर भीड़ एकत्रित नहीं हो. भीड़ एकत्रित होने से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है तथा विपरीत स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बन सकती है. नो एंट्री में वाहन खड़ा करने वालों से जुर्माना वसूला जाए.जहां पार्किंग की व्यवस्था है वहां ही वाहन खड़ा किया जाय.मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित बासुकीनाथ धाम में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Tags:The service of the devoteesis true devotion towardsBaba in the true senseDeputy Commissionerdumka news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.