✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जल्द होगा सूचना आयुक्त का चयन, 25 मार्च को विशेष बैठक में समिति लेगी फैसला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 1:36:32 PM

रांची (RANCHI): रांची में राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर प्रक्रिया तेज होती दिख रही है. इस संबंध में 25 मार्च को चयन समिति की विशेष बैठक बुलाई गई है. यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में शाम 5 बजे आयोजित होगी.

इस बैठक में चयन समिति के सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री द्वारा नामित मंत्री हफीजुल हसन भी शामिल रहेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है.

दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि 28 फरवरी तक मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित की जाए. इसी के तहत पहले 2 मार्च को भी बैठक तय की गई थी, लेकिन कुछ कारणों से उसे स्थगित करना पड़ा.

राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त का एक और सूचना आयुक्त के छह पद स्वीकृत हैं, जो वर्ष 2020 से खाली पड़े हुए हैं. इन पदों पर नियुक्ति में देरी की कई वजहें रही हैं. पहले नेता प्रतिपक्ष की मान्यता को लेकर विवाद के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी. बाद में जब नेतृत्व में बदलाव हुआ, तब बैठक तो हुई, लेकिन नामों पर सहमति नहीं बन पाई.

इसके बाद नए सिरे से विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया गया, लेकिन इसके बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया लंबित ही रही. जानकारों के मुताबिक, सरकार और प्रतिपक्ष के बीच तालमेल की कमी इस देरी का एक बड़ा कारण रही है. अब 25 मार्च की बैठक से उम्मीद है कि इस लंबे इंतजार का अंत हो सकता है.

Tags:Information Commissionerselection of the Information Commissionercm hemant sorenbabulal marandilatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.