✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: नदी किनारे दफन थी दरिंदगी की कहानी, रिंकू हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 3:02:01 PM

TNP DESK: देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में हुए रिंकू कुमारी रेप और हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका का अर्धनग्न शव 19 मई को चानन नदी किनारे बालू में दबा हुआ मिला था. इससे पहले 17 मई को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि रिंकू कुमारी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले का मुख्य आरोपी श्रवण राउत, रुढ़िया गांव का रहने वाला है. उसका मृतका की चचेरी ननद के साथ प्रेम संबंध था. रिंकू इस संबंध की जानकारी परिवार और गांव के लोगों को देती थी, जिससे आरोपी नाराज था.

पुलिस के अनुसार, इसी वजह से श्रवण राउत ने मृतका की चचेरी ननद राबड़ी देवी के साथ मिलकर रिंकू को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 16 मई की शाम राबड़ी देवी रिंकू को बहाने से चानन नदी किनारे लेकर गई, जहां पहले से श्रवण राउत और उसका दोस्त राहुल कुमार मौजूद थे. वहां श्रवण ने रिंकू के साथ रेप किया और बाद में तीनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए नदी किनारे बालू में दबा दिया. बाद में नदी से बालू उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर चालक की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रवण राउत, राहुल कुमार और राबड़ी देवी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल किया गया कुदाल भी बरामद कर लिया गया है, जिससे शव को बालू में दबाया गया था.

रिपोर्ट- ऋतुराज

 

Tags:deoghar newsdeoghardeoghar crimedeoghar uupdateDEOGHAR RAPE CASEdeoghar rape assaults

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.