✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नगर पालिका संशोधन विधेयक से दलित वर्ग का हक मारा गया, जानिए क्या है मामला

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:54:56 AM

रांची(RANCHI): झारखंड सरकार ने नगरपालिका संशोधन विधेयक पारित करवाकर यह तय कर दिया है कि रांची नगर निगम के मेयर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेगा. इसका पुरजोर विरोध शुरू हो गया है.

वैसे हेमंत सरकार ने पहले ही कैबिनेट निर्णय लेकर यह स्पष्ट कर दिया था कि रांची नगर निगम के मेयर का पद पहले की तरह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेगा. जबकि राज्य निर्वाचन आयोग के रोस्टर रिप्रेजेंटेशन के आधार पर यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया था. इस विषय पर अनुसूचित जाति के लोग सरकार से बेहद मुखर हैं. दलित वर्ग के लोग यह कह रहे हैं कि हेमंत सरकार में दलितों की उपेक्षा हो रही है. पूरे मंत्रिपरिषद में एक भी अनुसूचित जाति का मंत्री नहीं है. मंत्री सत्यानंद भोक्ता अब अनुसूचित जनजाति समाज के प्रतिनिधि के रूप में देखे जा रहे हैं.

आने वाले समय में बड़ा आंदोलन होगा

भाजपा के विधायक अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाया कि यह सरकार दलित विरोधी है. नगरपालिका संशोधन विधेयक पारित करवाकर उसने अपनी मंशा को स्पष्ट कर दिया है. बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग यहां रहते हैं. उनके सपनों को चूर कर दिया है. अनुसूचित जाति के लोग इस सरकार का पुरजोर विरोध करेंगे. आने वाले समय में बड़ा आंदोलन होगा.

Tags:The rights of the DalitDalit classDalitMunicipal Amendment BillCITY ELECTIONJHARKHAND ELECTIONRANCHIMAYOR SEATRESERVATION

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.