✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली, कहा-अगली बार निशाना चुकेगा नहीं...

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:44:34 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग जिले के उरीमारी इलाके में हुई फायरिंग की घटना को लेकर सनसनीखेज दावा सामने आया है. इस गोलीबारी की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने ली है. बुधवार को गिरोह की ओर से सोशल मीडिया पर जारी एक प्रेस बयान में इस बात की पुष्टि की गई. बयान में कहा गया है कि उरीमारी में दशाई मांझी के घर पर की गई फायरिंग राहुल दुबे के निर्देश पर कराई गई थी. गिरोह का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति को बार-बार फोन कॉल किए जा रहे थे, लेकिन उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था. इसी वजह से यह कदम उठाया गया.

इतना ही नहीं, प्रेस बयान में गिरोह ने खुली धमकी भी दी है. कहा गया है कि अगर अब भी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगे और भी बड़े परिणाम देखने को मिल सकते हैं. गिरोह ने यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ी तो अगली बार जानलेवा हमला किया जाएगा या वाहन में विस्फोटक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. बयान में पीड़ित और उसके परिवार को जल्द “सिस्टम में आने” की चेतावनी दी गई है, वरना गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है.

इस सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस और खुफिया एजेंसियां बयान की सच्चाई की जांच में जुट गई हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह प्रेस विज्ञप्ति किस सोशल मीडिया अकाउंट से जारी की गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उरीमारी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है. साथ ही राहुल दुबे गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है.

Tags:hazaribagh newsRahul Dubey gangfiring in Hazaribaghresponsibilityhazaribagh crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.