✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अबुआ बजट पर जनता देगी सुझाव! मोबाइल APP और पोर्टल लॉन्च, हेमंत सोरेन जनता के साथ बनाएंगे अबुआ राज्य का अबुआ बजट, जानिए कैसे दें सुझाव   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:07:49 AM

रांची(RANCHI): हेमंत सोरेन सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट मार्च में पेश करेगी. बजट को लेकर सभी तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बजट का नाम अबुआ बजट दिया गया है. जैसा नाम वैसा ही बजट तैयार करने की योजना हेमंत सोरेन की है. तभी तो बजट में आम लोगों का सुझाव मांगा जा रहा है. आखिर कैसा बजट चाहते है, कितना बदलाव होना चाहिए. आम लोगों के लिए बजट पर अपनी राय रखने के लिए सरकार ने अबुआ बजट APP और पोर्टल लॉन्च किया है.           

हेमंत सोरेन ने जारी किया पोर्टल

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव /राय/विचार के लिए आमंत्रित किया है. अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से किया शुभारंभ किया गया. पोर्टल लॉन्च करने के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित रहें. हेमंत सोरेन ने सभी लोगों ने आह्वान किया है. अबुआ बजट बनाने में अपना कीमती समय निकाल कर दें. जिससे एक बेहतर राज्य का बेहतर बजट बन सके.

समझिए कैसे दे सुझाव

आप अबुआ बजट पोर्टल पर बड़े आशानी से अपनी राय/सुझाव दे सकते है. बस अपने वेब ब्रॉउसेर में http://finance.jharkhand.gov.in/budgetvichar से पोर्टल खोलना है. इसके बाद लॉगिन करें और अपना मोबाईल नंबर ईमेल को खाली स्थान में भरे. इसके बाद आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रैशन का पेज खुलेगा. इस पेज में आपकी जानकारी मांगी जाएगी. नाम पता और अन्य जरूरी कॉलोम को भरने के बाद आप सुझाव वाले पेज पर पहुंच जाएंगे. इसमें आपको विभाग या सामान्य सुझाव का ऑप्शन मिलेगा. जिसमें आप अपना सुझाव दे सकते है. इसमें आप कुछ दस्तावेज भी अपलोड करना चाहते है तो jpeg/pdf  में दे सकते है. इसके बाद आप सबमिट करेंगे तो सफलतापूर्वक लोड होने का संदेश स्क्रीन पर दिखेगा.

बनेगा झारखंड के सपनों का बजट

इसी तरह आप मोबाइल ऐप पर भी जानकारी दे सकते है. राज्य को बढ़ाने और दिशा में आगे बढ़ाने में एक बड़ी पहल सरकार की है. जिससे हर किसी के सुझाव को देख और समझ कर बजट बनाया जाएगा. कोई भी क्षेत्र छूटे ना इसका ध्यान रखा जा रहा है. झारखंडी के सपनों का बजट बनाने की तैयारी है.                      

Tags:abujaabua awas yojana jharkhandabuja nigeria2014 budgetabua awas yojanaabua awas ki list kaise nikaleabua awas ka nakshabudgetabua awasabua awas yojana jharkhand kya hailiving in abujaplaces to visit in abujaabua awas mapnigeria budgetabuja tourabuja vlog2025 budgetabua awas ka paisa kab milegabudget shoppingabua awas pahli kist kab aaegiabua awas yojana mapabua awas second listabuja nigeria tourabuja nigeria vloghemant sorencm hemant sorenhemant soren newsabua awas yojana jharkhand form fill uphemant soren budget sessionhemant soren latest newsjharkhand cm hemant sorenabua awas new updatejharkhand abua awas yojana online applyhemant soren speechhemant soren shapath grahan liveabua awas yojana paymenthemant soren news livekalpana sorenchampai sorenhemant soren oathhemant soren takes oathhemant soren oath updatehemant soren oath ceremonyhemant soren oath taking livehemant soren swearing-in livehemant soren oath ceremony livehemant soren oath taking ceremonyhemant sorean oath todayhemant soren livenews hemant sorenhemant soren vs bjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.