✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जनता गरीबी से जूझ रही, CM हेमंत बना रहे 100 करोड़ का शाही महल, बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 8:00:10 PM

रांची (RANCHI): झारखंड में मुख्यमंत्री आवास को लेकर सियासी बवाल तेज हो गया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि जब राज्य की जनता रोज़ी-रोटी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने लिए करीब 100 करोड़ रुपये का शाही महल बनवा रहे हैं.

शाहदेव ने कहा कि जो सरकार खुद को गरीब, आदिवासी और मूलवासी की सरकार बताती है, वही मुख्यमंत्री के लिए आलीशान आवास तैयार करवा रही है. उनके अनुसार इस आवास में स्विमिंग पूल, जकूज़ी, महंगे कमरे, लगभग 2 करोड़ रुपये का फव्वारा और करीब ढाई करोड़ रुपये का गार्डन जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं.

बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं. जिस तरह दिल्ली में जनता के पैसे से शाही महल बनाने का आरोप लगा था, उसी तरह झारखंड में भी मुख्यमंत्री के लिए आलीशान महल बनवाया जा रहा है.

प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि इस परियोजना को हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई, लेकिन इसके विवरण को सार्वजनिक नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि आधिकारिक तौर पर मुख्य भवन का निर्माण लगभग 47 करोड़ रुपये में बताया जा रहा है, लेकिन अन्य मदों को जोड़ने पर लागत 70 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. आम निर्माण कार्यों में 25 से 30 प्रतिशत अतिरिक्त लागत होने की संभावना के कारण, कुल खर्च 100 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकता है.

बीजेपी प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि स्मार्ट सिटी क्षेत्र में नया राजभवन और मुख्यमंत्री आवास बनाया जाएगा, ऐसे में अभी इतनी बड़ी राशि खर्च करने की जरूरत क्यों है. शाहदेव ने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे को जनता तक ले जाएगी और पूछेगी कि झारखंड के गरीब लोगों के टैक्स का पैसा मुख्यमंत्री के शाही ठाठ-बाट के लिए है या राज्य के विकास और गरीबों की भलाई के लिए.

Tags:ranchiranchi newsBJPBJP jharkhandcm hemant sorenlatest newspolitics newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.