✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोझ से कराह रही जनता अब एक और बर्डेन,जानिए प्रॉपर्टी टैक्स के नए स्लैब का हाल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:04:17 AM

धनबाद(DHANBAD): सरकार का फैसला है, इस पर जनता क्या कहेगी और अधिकारी क्या करेंगे. बोझ पर बोझ, जनता पर सरकार कितनी बोझ डालेगी, यह कहना मुश्किल है. कहीं अंत भी नहीं दिख रहा है. महंगाई की बात हो, अनाज की बात हो, गैस सिलेंडर की बात हो, पढ़ाई की बात हो ,इलाज की बात हो ,सब जगह महंगाई की मार है. इस बीच 1 अप्रैल से धनबाद के 4 वार्डों में रहने वाले लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स का भार बढ़ जाएगा. राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 23 से नई दर के आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स लेने का आदेश दिया है .सरकार के इस नए आदेश के बाद धनबाद के बर तांड,सराय ढेला, हीरापुर समेत कई इलाकों में लगभग 10% प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ जाएगा. सूड़ा के निदेशक के नेतृत्व में 8 सदस्य टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स का नया फार्मूला तैयार किया है. इसी आधार पर धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 5 वार्ड में 10% तक प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया गया है. इसका असर आवासीय और कमर्शियल दोनों ही प्रॉपर्टी पर पड़ेगा. नगर निगम के वार्ड नंबर 20,21, 23 और 27 में टैक्स बढ़ेगा .यह टेक्स 1 अप्रैल 2022 से ही देना होगा. कहा गया है कि सरकार ने पिछली बार हड़बड़ी में प्रॉपर्टी टैक्स का निर्धारण किया था. इसमें कई जगहों पर कई गुना अधिक टैक्स बढ़ गया था. इस बार सरकार ने टैक्स का जो नया स्लैब बनाया है, वह प्रमंडल स्तर पर सर्किल रेट का औसत निकाल कर तय किया गया है। लोगों को 1 अप्रैल 22 से ही या टैक्स देना होगा. इसके अलावा भी 1 अप्रैल से जनता पर कई बोझ बढ़ेंगे.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadThe public is moaning with the burdenthe condition of the new slab of property tax

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.