✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जनता को आप के पाप से मिल गई मुक्ति, अब दिल्ली को संवारेगी भाजपा: प्रतुल शाह देव

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:24:13 PM

रांची(RANCHI): दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं. रुझानों के अनुसार भाजपा जंग जीतती नजर आ रही है. ऐसे में झारखंड में भी इस जीत की खुशी नजर आ रही है. भाजपा की जीत को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि दिल्ली को आप के पाप से मुक्ति मिल गई है. 28 वर्षों के बाद भाजपा की देश की राजधानी दिल्ली में वापसी हो रही है और आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिल रही है. आप की सरकार ने दिल्ली की जनता के साथ धोखेबाजी की. आम आदमी की सरकार बनाने का दावा करने वाले लोग खुद शीश महल पर काबिज हो गए. न यमुना का प्रदूषण काम हुआ और न ही दिल्ली की हवा बदली. जनता ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दे दी है.

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर दिल्ली की जनता ने अपनी आस्था व्यक्त की है. भाजपा द्वारा चुनावी वादों को पूरा करने की एक लंबी लिस्ट रही है. अब दिल्ली को संवारने की जिम्मेवारी भाजपा की है. भाजपा ने हमेशा से ही अपने वादों को पूरा किया है. ऐसे में दिल्ली में भी पार्टी अपने वादों को पूरा करेगी और जनता ने भी यही बता दिया है की देश को पीएम मोदी पर विश्वास है और देश पीएम मोदी के साथ है.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड भाजपाझारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ताभाजपाभाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देवदिल्ली विधानसभा चुनावदिल्ली विधनसभा चुनाव 2025दिल्ली विधनसभा चुनाव परिणामदिल्ली विधनसभा चुनाव परिणाम 2025पीएम मोदीअरविन्द केजरीवालJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand BJPJharkhand BJP State SpokespersonBJPBJP State Spokesperson Pratul Shah DevDelhi Assembly ElectionsDelhi Assembly Elections 2025Delhi Assembly Election ResultsDelhi Assembly Election Results 2025PM ModiArvind Kejriwaldelhi election results 2025 livedelhi election 2025delhi election result 2025delhi election results 2025delhi election resultdelhi assembly election results 2025 livedelhi election results livedelhi election resultsdelhi election result 2025 live todaydelhi exit poll results 2025delhi results 2025 livedelhi election 2025 resultdelhi election result livedelhi election result todaydelhi election 2025 newselection results 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.