✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रिंस खान गिरोह का छद्म नामित मेजर पुलिस के हत्थे चढ़ा,अंबिका पुरम के विकास सिंह की भी पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:44:23 PM

धनबाद(DHANBAD): खोपड़ी खोल देने की धमकी देने वाला कुख्यात प्रिंस खान का शूटर कथित मेजर (छद्म नाम)अन्य के साथ पुलिस के हाथ लग गया है. इसके साथ प्रिंस खान गिरोह के दो और लड़के पकड़े गए हैं. इसके साथ ही धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड के अंबिकापुर के रहने वाले विकास सिंह को पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के साथ गहरे संबंध सहित अन्य आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. घटना को अंजाम देने के बाद प्रिंस खान गिरोह जो पर्चा वायरल  करता था, वह धनबाद में नहीं लिखा जाता था. उसे सात समुंदर पार बैठे उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला सैयद सैफी अब्बास लिखता था. पकड़े गए मेजर ने पुलिस के सामने इस बात का खुलासा कर दिया है.

प्रिंस खान का करीबी है सैफी 

सैफी के बारे में कहा जाता है कि वह फैजाबाद का रहने वाला है. और अपने मामा के घर वासेपुर में रहता था. प्रिंस और उसके भाइयों का वह करीबी भी है. प्रिंस खान के साथ वह दुबई में बैठा है.  हो सकता है कि आज यानि सोमवार को पुलिस इन सबों को जेल भेजने की कार्रवाई पूरी करें. बुधवार की रात को पुलिस ने विकास सिंह को उसके घर से हिरासत में लिया था. उसके बाद शहर से दूर के थानों में रखकर उसे पूछताछ की गई . पूछताछ में कई थानों की पुलिस और अधिकारी लगे हुए थे.

प्रिंस खान गिरोह के मोस्ट वांटेड मेजर सहित तीन लोग गिरफ्तार 

सूत्र बताते हैं कि विकास सिंह को गोविंदपुर के खालसा होटल में हुई बमबाजी की घटना में गिरफ्तार किया गया है.  एस एसपी संजीव कुमार की विशेष टीम ने प्रिंस खान गिरोह के मोस्ट वांटेड मेजर सहित गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है. सूत्रों पर भरोसा करें तो उनके पास से हथियार भी मिले है. पुलिस दावा करती है कि हाल के दिनों में फायरिंग की घटनाओं में इन लोगों की भूमिका है. पुलिस इस गिरोह को आधार बनाकर अन्य कई लोगों को खोज रही है. कुछ अन्य लोग भी पुलिस के रडार पर हैं. हो सकता है कि उनकी भी जल्द गिरफ्तारी हो. इन गिरफ्तारियां से पुलिस को धनबाद में कई गैंग के गठजोड़ के भी सबूत मिले हैं .हालांकि पुलिस अभी इस मामले में खुलकर कुछ बताने से परहेज कर रही है. जो भी हो लेकिन पुलिस रंगदारी गिरोह के खिलाफ हाथ धोकर पड़ी हुई है.

विकास सिंह को हिरासत में लेने के बाद पुलिस को कई तथ्य मिले हैं. अंदेशा यह भी है कि प्रिंस खान गिरोह का कथित मेजर और दो अन्य किसी अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे कि पुलिस को सूचना मिल गई और वह पकड़ लिए गए. विकास सिंह पर प्रिंस खान गिरोह से  संबंध रखने सहित धनबाद के एक बड़े निजी अस्पताल के संचालक को धमकाने का भी आरोप है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadPrince KhanPrince Khan gang was caught by the policeVikas Singh of Ambika Puram

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.