✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टोटो पर निकली 121 जोड़ों की बारात, विवाह का गवाह बनने को सड़क पर था धनबाद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:27:41 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद शहर का नजारा रविवार को कुछ अलग था. लोग सामूहिक विवाह कार्यक्रम के गवाह बनने को उत्साहित दिखे. टोटो पर 121 जोड़ी की बारात निकली हुई थी. बैंड बाजा बज रहे थे, बारात चल रही थी, ट्रैफिक के लिए पुलिस जवानों की तैनाती थी. जवान भी सक्रिय थे, लोग भी सड़कों के किनारे खड़े होकर इस नयनाभिराम दृश्य को अपनी आंखों में कैद कर रहे थे. बारात घूमती हुई गल्फ मैदान पहुंची.  शादी की रश्में तो पहले से ही शुरु थी लेकिन आज कन्यादान से लेकर सभी रश्में पूरी की जाएगी. गोल्फ  मैदान में पूरी व्यवस्था की गई है. एक हज़ार से अधिक बारातियों और सरातियों के भोजन की व्यवस्था की गई है. 

शहर में दिख रहा उत्साह का माहौल

जिस तरह लोग अपनी बच्चियों की शादी में उत्साह दिखाते हैं, उसी तरह का उत्साह सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति के सदस्यों में दिख रहा है. सर्व धर्म विवाह कार्यक्रम का यह 9वां साल है. अब तक 800 से अधिक बच्चियों की शादी कराई जा चुकी है. कार्यक्रम का उद्देश्य और सिद्धांत बहुत साफ है. पैसे के अभाव में किसी गरीब की लड़की अविवाहित ना रह जाए या फिर पैसे के कारण घर-परिवार वालों को बच्चियों की शादी का शौक पूरा नहीं हो. धनबाद के लोगों का भी इसमें पूरा सहयोग रहता है. समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह है. दो महीने पहले से ही आयोजन की तैयारी होती है. बारातियों में भी उत्साह होता है और सरातियों में भी उत्साह की कोई कमी नहीं होती. दर्शकों की भी भारी भीड़ भी होती है. धनबाद के गण्यमान भी इस सामूहिक विवाह का गवाह बनते हैं.

रिपोर्ट: शाम्भवी सिंह   

Tags:121 couples came out on TotoGROUP MARRAIGEDHANBAD MARRAIGEDHANBAD NEWSJHARKHAND NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.