✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लौहनगरी में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, परसुडीह के बाद गोबिंदपुर को चोरों ने बनाया निशाना, 6 फ्लैटों का ताला काटकर लाखों की चोरी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:01:08 PM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR): जमशेदपुर मे अब चोरों का तांडव देखने को मिल रहा है. जहां चोरों द्वारा लगातार पुलिस को चुनौती दिया जा रहा है. बीते कल जहां परसुडीह के दयाल सिटी मे लाखों के सोने के जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, वहीं आज गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के रॉक गार्डेन के 6 फ्लैट का ताला काटकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं लगातार चोरी की घटनाओ से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर अपना भड़ास निकाला और जमकर हंगामा किया.

पुलिस ने जल्दी खुलासे की कही बात

वहीं पुलिस द्वारा काफी समझाने पर लोग शांत हुए, लोगों का साफ कहना है कि अपार्टमेंट मे चोरी होती है तो आम बस्ती इलाके का क्या हाल होगा. सुरक्षित स्थान पर चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहें है, हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्दी चोरी की घटनाओ का खुलासा कर दिया जाएगा.

6 फ्लैटों का ताला काटकर लाखों की चोरी

कल दयाल सिटी के पांच फ्लैट और आज रॉक गार्डेन के 6 फ्लैट में चोरी की घटना पुलिस को खुलेआम चुनौती है, लेकिन देखना यह है कि पुलिस इन सभी चोरी की घटनाओ का खुलासा कब तक करती है, यह आने वाला समय ही बताएगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:theft in jamshedpurparsudih dayal citygovindpur thanarock garden apartment govindpurjamshedpur policecrimecrime in jamshedpurjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.