गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिले से एक बेहद शर्मनाक और दुखद घटना सामने आई है, जिसने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है. यहां एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है.बच्ची के साथ प्रिंसपल अश्लील हरकत करते थे. जिससे वह असहज सी हो गई. आखिर में उसने अपने माँ बाप को पूरी जानकारी दी. जिसके बाद पचम्बा थाना में मामला दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को जेल भेज दिया. अब इस पूरे मामले की चर्चा जिले में है.
पढ़े कहां का पूरा मामला
आपको बताएं कि पूरा मामला गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र का है.जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल पर 14 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जानकारी के मुताबिक, पचंबा इलाके में चल रहे नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर आरोप है कि वह पिछले करीब 6 महीनों से छात्रा के साथ गलत हरकतें कर रहा था. छात्रा डर और शर्म की वजह से अपने परिवार को कुछ नहीं बता पा रही थी.
इंकार से खुला पूरा राज
बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को आरोपी ने फिर से छात्रा के साथ गलत करने की कोशिश की. इसके बाद छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया.जब परिवार वालों ने वजह पूछी, तो उसने पूरी घटना अपनी मां को बता दी. यह सुनकर परिवार वाले हैरान रह गए.इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पचंबा थाना में शिकायत दर्ज कराई. मामला सामने आते ही इलाके में लोगों का गुस्सा बढ़ गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी.
पुलिस ने अरोपी को किया गिरफ़्तार
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई. डॉ. विमल के निर्देश पर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया, ताकि वह फरार न हो सके.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया है और उसे जेल भेज दिया है.स्थानीय पार्षदों और लोगों का कहना है कि यह बहुत गंभीर मामला है और स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई छात्राओं के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक