✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के गरीबों को जल्द मिलेगा तीन कमरे वाला मकान, सीएम हेमंत इस योजना के तहत देंगे सौगात

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:51:18 PM

रांची(RANCHI) : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का आवंटन बंद होने के बाद से झारखंड में एक नई योजना की शुरुआत की घोषणाएं की गई थी. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में घोषणा की थी कि केंद्र से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटन मिलना बंद हो गया है. जबकि यहां 6 लाख से अधिक लोगों को आवास की जरूरत है. बहुत सारे लोग आवासहीन हैं.

पीएम आवास योजना की जगह नई योजना

हेमंत सरकार ने यह घोषणा की थी कि झारखंड में जिन लोगों को आवास नहीं हैं, उन्हें सरकार आवास उपलब्ध कराएगी. यह घोषणा की गई की अब वह आवास योजना सरकार लाएगी. इस योजना के तहत लाभुकों को तीन कमरे का आवास मिलेगा. यानी जिनके पास जमीन है, उनके भूखंड पर सरकार तीन कैमरा एक छोटा सा हॉल और एक किचन और बाथरूम वाला आवास बनाने के लिए राशि उपलब्ध कराएगी. यह पूरी तरह से राज्य संपोषित योजना होगी. ग्रामीण विकास विभाग इस योजना को चलाएगा.

कैबिनेट की स्वीकृति के बाद योजना हो जाएगा लागू

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अबुआ आवास योजना शुरू होने जा रही है. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने इसके प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. अब यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में आएगा. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद यह प्रस्ताव लागू हो जाएगा. मोटे तौर पर यह अनुमान है कि अबुआ आवास योजना पर लगभग 3.50  लाख रुपए प्रति आवास राशि देने का प्रावधान हो सकता है. फिलहाल इस योजना में अभी अंतिम मोहर नहीं लगी है.

Tags:jharkhand govermentcm hemant sorenabuja housingabujahousing schemes in nigerialow cost housing chemeabuja house tourfederal works and housing abujaestates in abujahousing africahousing schemeabuja nigeriapost army housing scheme kurudu abuja nigeriamass housing schemereal estate in abujaabuja buildingsabuja housing developmenthousing tv africamost beautiful houses in abujaabuja houseslow cost schemehouses in abuja nigeriaabuja houses in nigeriahousingalamgir alamjharkhand cabinat metting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.