✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नवजात के शव को रांची से वापस लेकर गोविंदपुर जा रहा था पुलिसकर्मी का परिवार, फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने किया हमला, जमकर हुई मारपीट

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:19:34 AM

धनबाद(DHANBAD) : फाइनेंस कंपनी के गुर्गों का आतंक देखिए, उनमें न तो मानवता होती और न ही संवेदनशीलता. धनबाद के जीटी रोड पर शनिवार की रात ऐसा ही कुछ दिखा. एक फाइनेंस कंपनी के गुर्गे ने शनिवार की रात जीटी रोड पर गोविंदपुर के रतनपुर में कार सवार पुलिसकर्मी और उनके परिवार की पिटाई कर दी. नवजात की लाश सड़क पर गिर गई, फिर भी गुर्गों को दया नहीं आई. धनबाद जिला बल में आरक्षी सुखेन् मंडल के अनुसार कार रोककर गुर्गों ने उन लोगों के साथ मारपीट की. वह लोग छोड़ देने की बात करते रहे लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा.

ग्रामीणों ने बचाई परिवार की जान 

संवेदनहीनता की हद तो तब हो गई जब इस घटना के दौरान नवजात बच्चे का शव बीच सड़क पर गिर रहा. फिर भी गुर्गे पीछे नहीं हटे. हो हल्ला होने के बाद आसपास के ग्रामीण जुटे और आरक्षी के साथ-साथ उसके परिवार को बचाया. सूचना पर गोविंदपुर पुलिस भी पहुंची और फाइनेंस कंपनी के गुर्गे को हिरासत में लिया है. सूचना के अनुसार परिवार के सदस्यों के साथ कार में नवजात शिशु की लाश लेकर रांची से गांव जा रहे थे. रतनपुर के पास फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने उस परिवार पर कहर ढाया. मंडल के अनुसार उन्होंने फाइनेंस कर्मियों को अपना परिचय पत्र भी दिखाया, बावजूद मारपीट की गई. उनका पर्स छीन लिया गया. महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई.

इलाज के दौरान हो गई थी बच्चे की मौत

मंडल ने बताया कि गोविंदपुर के एक अस्पताल में 35 दिन पूर्व उनकी भाभी की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई थी. बच्चा कमजोर था. कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद बच्चे को रांची रेफर किया गया. रांची में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. वह लोग बच्चे के शव को रांची से लेकर गांव लौट रहे थे, तभी घटना हो गई.  बता दें कि धनबाद में फाइनेंस कर्मियों का उत्पात खूब होता है. गाड़ी की किस्त फेल होने के बाद फाइनेंस कंपनी इसी तरह का काम अपने एजेंटों के माध्यम से करवाती है. किस्त गाड़ी मालिक नहीं देता है लेकिन सड़क पर इस तरह के उत्पात से कई परिवार परेशान और प्रताड़ित होते हैं.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:dhanbad newsdhanbad policegovindpur police dhanbadpolice family maarpeetjharkhand newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.