✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डोरंडा के रिसालदार बाबा दरगाह पर पुलिस लाइन की ओर से की गई चादरपोशी, भाईचारे की मांगी मुराद

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 22, 2024,
Updated: 8:08 PM

रांची(RANCHI): डोरंडा स्थित रिसालदार शाह बाबा के मजार पर पुलिस लाइन रांची द्वारा चादरपोशी की गई. इस दौरान भाव ढोल नगाड़े के साथ सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में तमाम पुलिस अधिकारी और जवान चादर लेकर पहुंचे. चादर पोशी कर रांची पुलिस ने अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी है.

पुलिस पदाधिकारियों का पगड़ी पोशी कर किया गया स्वागत

इस दौरान मजार परिसर में मजार कमेटी के सदस्यों ने सिटी एसपी और तमाम पुलिस पदाधिकारी का पगड़ी पोशी कर स्वागत किया. वहीं, बाबा के मजार पर पुलिस चादरपोशी करने के बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि शुरू से ही यह परंपरा चली आ रही है, उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रांची शहर की सुरक्षा के साथ-साथ अमन, चैन बरकरार रहे इसकी मुराद बाबा के दरबार में मांगी गई है.

मजार के मैदान में आज होगा कव्वाली का मुकाबला

बता दें कि, डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा मजार पर हर साल ईद मिलादुन्नबी के बाद तीन दिनों के लिए उर्स मेला लगता है. आज रविवार को इसका आखिरी दिन है. साथ ही आज कव्वाली का मुकाबला भी मजार के मैदान में आयोजित किया गया है. रांची शहर में सभी धर्म के लोग डोरंडा स्थित बाबा के मजार पर पहुंचते हैं. हजारों की संख्या में हर दिन लोग चादर चढ़ा कर अपनी मुराद मांगते हैं.

 

Tags:डोरंडारिसालदार बाबा दरगाहपुलिस लाइनरांची पुलिसचादरपोशीझारखंडझारखंड न्यूजरिसालदार शाह बाबा मजारउर्स मेलाईद मिलादुन्नबीDorandaRisaldar Baba DargahPolice LineRanchi PoliceChadarposhiJharkhandJharkhand NewsRisaldar Shah Baba MazarUrs MelaEid Miladunnabi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.