✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:57:32 AM

रांची (RANCHI) : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. हेमंत सोरेन की याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में सुनवाई हुई, 

उच्च न्यायालय ने 28 फरवरी को हेमंत सोरेन और ईडी के पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. याचिका में हेमंत सोरेन ने कहा था कि मेरे खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है, वह मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं है, ईडी जिस जमीन की बात कर रहा है वो मेरा नहीं है. उन्होंने ईडी की कार्रवाई को गलत और राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई बताया था.

बता दें कि कथित जमीन घोटाले मामले में ईडी ने सीएम आवास में पूछताछ के बाद देर रात हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद हेमंत सोरेन ने अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंपा था. उसके बाद ईडी ने रिमांड पर लेकर कई दिनों तक पूछताछ की थी. तब से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं. 

Tags:Hemant SorenEX CM Hemant SorenHigh CourtJharkhand High CourtJharkhandhemant sorenhemant soren newskalpana sorenhemant soren edhemant soren arrestedhemant soren arresthemant soren jharkhandhemant soren today newshemant soren latest newsed on hemant sorenhemant soren ed summonhemant soren cmjharkhand hemant sorened summons hemant sorenhemant soren on ed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.