✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेड़ पर चढ़े शख्स की हाई एक्सटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से मौत, जानिए पूरी घटना

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:58:25 PM

सिमडेगा (SIMDEGA) : सिमडेगा में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बोलबा थाना क्षेत्र आलिगुड़ पहार टोली गांव की है, जहां सोमवार की सुबह की 55 वर्षीय व्यक्ति चिरंजी तोड़ रहा था. इसी क्रम में पेड़ के ऊपर गुजरे 11,000 हाई एक्सटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, और उसका शव पेड़ पर ही लटका रह गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है.  

कैसे हुई घटना

सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे समीप व्यक्ति सड़क किनारे चिरौंजी के पेड़ पर चिरौंजी तोड़ने के लिए चढ़ा था. इसी क्रम में 11,000 हाईटेंशन बिजली के तार के चपेट में आने से झुलस कर कालेश्वर चिरौंजी के पेड़ पर ही अपना दम तोड़ दिया और शव पेड़ पर लटका रहा. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया.

रिपोर्ट: अमित रंजन 

 

 

Tags:high extension electricSIMDEGAJHARKHANDUPDATEJHARKHANDNEWSUPDATENEWSJHARKHANDLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.