✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के लोगों को अब जाम के समस्या से मिलेगा निजात,दिसंबर 2026 तक नया अंडरपास हो जाएगा तैयार 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:28:47 PM

धनबाद(DHANBAD):श्रमिक चौक के पास स्थित गया पुल अंडरपास पर लगने वाले भीषण जाम से शहरवासी और यात्री लंबे समय से परेशान रहे है. इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गुरुवार को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, जिला प्रशासन और रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नए समानांतर अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा की.

दिसंबर 2026 तक नया अंडरपास होगा जाएगा तैयार

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि गया पुल अंडरपास इस क्षेत्र के लोगों की लाइफ लाइन माना जाता है. यहां से होकर पानी की पाइपलाइन, नाला, गैस लाइन और अन्य जरूरी सेवाएं गुजरती है, जिससे पूरे इलाके की सुविधा जुड़ी हुई है. एक ही अंडरपास होने से रोज़ वाहनों का भारी दबाव बना रहता था, जिसके कारण बैंक मोड़ से श्रमिक चौक और स्टेशन की ओर आवाजाही बाधित होती थी.उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए अब गया पुल के समानांतर नए अंडरपास का निर्माण शुरू किया गया है, जिससे सड़क 4-लेन में बदल जाएगी और जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.अंडरपास को दिसंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है और सभी विभागों को एक साथ आवश्यक बुनियादी कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए गए है, ताकि बार-बार खुदाई या कार्य रुकने की नौबत न आए.

कुल लागत लगभग 29 करोड़ रुपये

PWD कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि इस परियोजना में कुल लागत लगभग 29 करोड़ रुपये आएगी. सड़क चौड़ीकरण और अंडरपास निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था को नया आधार मिलेगा और यात्रियों को सुगम सफर का लाभ मिलेगा.

ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने क्या बताया

इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के बीच जाम की समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस जवानों को तैनात किया गया है.वहीं, स्थानीय समाजसेवी दिलीप सिंह ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जाम में एंबुलेंस तक फंस जाती थी, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलने में कठिनाई होती थी.उन्होंने इस अंडरपास निर्माण को क्षेत्र के लिए बड़ी राहत और ऐतिहासिक कदम बताते हुए जिला प्रशासन और रेलवे का आभार व्यक्त किया.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:underpass near gaya pullgaya bridge side underpassnew underpass dhanbaddhanbad underpass constructioninder pandoriinder pandori songtestbook pass pro max coupon code todayinder pandori sweaterinder pandori all songinder pandori new songsweater inder pandoritestbook free pass pro max coupon codetestbook pro pass pro coupon

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.