✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बसों को सड़क किनारे खड़े करने से बाज नहीं आ रहे मालिक, निगम के कर्मचारी ने बस से हवा निकल कर सिखाया सबक   

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:22:27 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद एक ऐसा शहर है कि यहां व्यवस्थाएं सुधरती ही नहीं है. योजनाएं तो बनती है, शुरू भी होती हैं लेकिन उसके बाद योजनाओं के साथ न्याय नहीं होता. नतीजा होता है कि कोई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रह पाती. विभागों में आपसी समन्वय नहीं रहने के कारण भी बहुत सारी परेशानियां खड़ी होती है. ऐसे मामले लगातार सामने आते रहे हैं. अभी हाल ही में सिक्स लेन सड़क के काम में पता चला है कि सड़क के दायरे में ही बिजली विभाग ने केवल बिछा दिया है और वह काम भी ऐसा नहीं कि बहुत पहले हुआ हो, एक साल पहले यह काम किया गया है. अब फिर से केबल उखाड़ कर सड़क के दायरे से 5 फीट दूर अंडर ग्राउंड करने का आदेश मिला है. मतलब पैसे की सीधे तौर पर बर्बादी. इसी तरह का एक मामला गुरुवार को भी सामने आया, जब देखा गया कि धनबाद नगर निगम के अधिकारी टीम के साथ पहुंचकर सड़क के किनारे  खड़ी बसों की हवा निकाल रहे थे. 

सड़क किनारे खड़ी बसों से होती है कई परेशानी

निगम का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को लगातार पत्र लिखने के बाद भी पूजा टॉकीज मोड़ से श्रमिक चौक तक सड़क के किनारे खड़ी बसों को नहीं हटाया जा रहा है. नतीजा है कि सड़क जाम तो होती ही है ,सड़क की सफाई भी निगम के कर्मचारी नहीं कर पाते हैं. आजिज जाकर उन लोगों ने बसों की हवा निकाली है.  बता दें कि पूजा टॉकीज से श्रमिक चौक तक की सड़क के दोनों ओर वाहनों का कब्जा रहता है, वहां गेराज भी खोल लिए गए हैं, ऐसे में जाम की समस्या बनी रहती है. अगर सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई करें तो इसका समाधान हो सकता है लेकिन ऐसा होगा, इसमें संदेह है. 

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.