✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: छेड़खानी का विरोध लड़की के परिजनों को पड़ा भारी, पीड़िता के पिता का पीटकर किया ये हाल, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:00:02 PM

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में लड़की के साथ छेड़खानी करने का विरोध करना परिजनों को महंगा पड़ गया. जहां तमोलिया में लड़की की मां सहित परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट की गई.जिसके बाद लिखित आवेदन थाना में दिया गया है.

छेड़खानी का विरोध परिजनों को पड़ा भारी

परिजनों के मुताबिक मोहल्ले के चार लड़के उनकी बेटी के साथ स्कूल आने-जाने के दौरान छेड़खानी करते थे. ये पिछले एक साल से चल रहा था. जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो लड़की की मां ने चारों लड़को को समझाया. जिसके बाद तीन लड़के तो समझ गये, लेकिन एक लड़का अर्जुन राजवंशी नहीं माना. जब लड़की की मां ने उसको फिर समझाया, तो उसने धमकी दी, गाली-गलौज करने लगा.

लड़के के पिता ने पीटकर किया घायल

वहीं इतना सब होने के बाद भी लड़के के पिता ने लड़के को नहीं समझाया और मारपीट करने पीड़ित लड़की के घर पहुंच गया. लड़की की माँ राधा रानी देवी ने बताया कि 6 नवबंर को जब वो छोटे बच्चों को लेकर बाहर घूमा रही थी, उसी समय अर्जुन राजवंशी अपने पिता के साथ पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी. जिसमें कई लोग घायल हो गये.

Tags:jharkhand newsjamshedpur newssaraikela newssaraikela crime newscrime news jamshedpurjamshedpur policesaraikela policeflirting with girl in jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.