✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची की ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शनी में घुलेगी कोयलांचल की पौष्टिक मिठास,रांची के लोग खायेंगें रागी लड्डू

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 6:36:03 PM

धनबाद(DHANBAD) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च से 15 मार्च तक रांची के खेल गांव में ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है.  इसमें हिस्सा लेने के लिए गोविंदपुर खरनी के कृषक उत्पादक संगठन "गोविन्दपुर किसान साथी प्रोड्‌यूसर कंपनी लिमिटेड" (एफपीओ) से 25 महिलाएं गुरुवार को  रांची रवाना हुई.  प्रदर्शनी में महिलाएं अन्नपूर्णीका - कोयलांचल की पौष्टिक मिठास, ब्रांड के तहत गाय के शुद्ध घी से बने रागी लड्डू का स्टाल लगाएंगी 

रांची रवाना होने से पहले उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी को शुभकामनाएं दी.  उपायुक्त ने उत्पाद का ट्रेडमार्क करा लेने का सुझाव दिया।  साथ में उत्पाद बिक्री के लिए धनबाद अंचल कार्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थान उपलब्ध कराने को कहा.  उत्पाद को और बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त ने श्रेष्ठ क्वालिटी के मशीन व अन्य सामान देने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया। उपायुक्त ने कहा जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को न सिर्फ रोजगार दे रही है, बल्कि उनकी आय भी बढ़ा रही है और उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है.  ये पौष्टिक रागी लड्डू आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचकर समाज के बेहतर पोषण में भी योगदान देंगें।  यह सैकड़ों किसानों और महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रहा है. 

वहीं डीएमएफटी पीएमयू के परियोजना प्रबंधक आजीविका और कौशल विकास  अमर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रागी लड्डू, रागी का आटा, शुद्ध घी, गुड़ और सूखे मेवे मिलाकर बड़े प्यार और मेहनत से बनाए जाते है.  लड्डुओं में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, परंपरा और गाँव की मेहनत की मिठास भी घुल जाती है.  ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शनी में हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला खरसावां, गोड्डा, रामगढ़, गुमला, खूंटी, देवघर, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य जिलों के स्टॉल लगेंगें। मौके पर उपायुक्त  आदित्य रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी  अभिषेक मिश्रा, डीएमएफटी पीएमयू के  अमर कुमार श्रीवास्तव, एफपीओ के सीईओ  अब्दुल कयूम अंसारी, निदेशक  अनुपम मोदी, श्रीमती अंजना देवी, श्रीमती अंजलि देवी के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे. 

Tags:DhanbadJharkhandRanchiPradarshaniKoyalanchal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.