✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 470 के पार, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां हुई तेज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:59:59 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. अभी राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 470 के पार हो गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 81 नए मामले सामने आए हैं. बता दें कि राज्य में सबसे अधिक कोरोना के मामले पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ विभाग भी अलर्ट मोड पर है.

कहां हुई है नए मामलों की पुष्टि

आपकों बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामले  पूर्वी सिंहभूम में 29, सरायकेला में 18, सिमडेगा में 10, रांची में 8, पलामू में 3, देवघर धनबाद व लोहरदगा में 2-2, और बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार व पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 नए कोरोना मामले की पुष्टि हुई है.

सभी जिलों के उपायुक्त को दिया गया निर्देश

कोरोना से निपटने की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. विभाग रांची सहित हर जिले के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है. कि वह अपने क्षेत्र में मॉक ड्रिल कराएं और अस्पतालों की सुविधा का भी जायजा लें. इसके साथ ही अस्पताल में मैनपावर की क्या स्थिति है, उसकी जानकारी हासिल करें ताकि जरूरत पड़ने पर मैन पावर को बढ़ाया जा सके.

Tags:coronaThe number of corona patientsin Jharkhand crossed 470the health departmentis preparing to deal with the corona

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.