✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहले चरण के लिए 43 सीटों पर थमा प्रचार-प्रसार का शोर, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, सीपी सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:09:19 PM

टीएनपी डेस्क: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त सियासत गरमाई हुई है. हर ओर चुनाव प्रचार जोरों-शोरों पर है. लेकिन पहले चरण के चुनाव के लिए चुनावी प्रचार का यह शोर अब थम गया है. कोई भी नेता जनसभा नहीं कर पाएंगे और न ही अब रोड शो होगा. अब घर-घर जाकर ही प्रत्याशी जनता से संपर्क कर पाएंगे. 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है. ऐसे में जिन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से लेकर 4 बजे तक मतदान होंगे उन क्षेत्रों में आज शाम 4 बजे से चुनावी प्रचार बंद गए हैं. वहीं, जिन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होने वाले हैं उन क्षेत्रों में आज शाम 5 बजे से चुनावी प्रचार बंद गए हैं.

वहीं, 13 नवंबर को झारखंड के 43 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. इन 43 सीटों में 6 एससी और 20 एसटी सीटें हैं. पहले चरण में कुल 683 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 1,36,85,509 मतदाताओं के हाथ में हैं. पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 15,344 मतदान केंद्र जिसमें 2,628 केंद्र शहरी इलाकों में है तो 12,716 केंद्र ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं.

इन दिग्गजों कि किस्मत दांव पर

पहले चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं के भाग्य दांव पर लगे हुए हैं. इनमें से कुछ ने झामुमो का हाथ छोड़ भाजपा का दामन पकड़ा है तो कुछ अपने परिवार की राजनैतिक विरासत कि कमान संभाले हुए हैं. इनमें झामुमो से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन से लेकर बन्ना गुप्ता, सरयू राय, डॉ. रामेश्वर उरांव, सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, दीपक बिरुवा, रामदास सोरेन, नवीन जायसवाल, मिथिलेश ठाकुर, राजा पीटर, केएन त्रिपाठी, कमलेश कुमार सिंह के साथ-साथ कई अन्य दिग्गज नेताओं की भी प्रतिष्ठा पहले चरण के चुनाव पर ही टिकी हुई है.

वहीं, परिवार की राजनैतिक विरासत की कमान संभालने के लिए पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं ओडिशा के राज्यपाल व पूर्व सीएम रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश की किस्मत का फैसला भी इस चुनाव पर टीका हुआ है.

एनडीए व इंडिया गठबंधन में इस वक्त कांटे की टक्कर चल रही है. कई दिग्गज नेता झारखंड का दौरा कर रहे हैं और जनता से समर्थन की मांग कर रहे हैं. अब इन स्टार प्रचारकों की मेहनत उनकी पार्टी के लिए क्या रंग लाएगी ये तो अब 23 को रिजल्ट आने पर ही पता चलेगा कि मतदाताओं ने किसे अपना राजा चुना है.

Tags:रांचीझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनावचंपई सोरेनपहला चरण चुनावचुनाव 2024चुनाव प्रचारमतदानचुनावी प्रचार बंदप्रथम चरणरांची न्यूजझारखंड न्यूजझारखंड चुनावझारखंड पॉलिटिक्ससRanchiJharkhandJharkhand Assembly Election 2024Jharkhand Assembly ElectionChampai SorenFirst Phase ElectionElection 2024Election CampaignVotingElection Campaign ClosedFirst PhaseRanchi NewsJharkhand NewsJharkhand ElectionJharkhand Politicsjharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand assembly electionjharkhand electionassembly election 2024jharkhand assembly elections 2024jharkhandjharkhand newsjharkhand election datejharkhand election newsjharkhand election 2024 datejharkhand assembly electionsjharkhand assembly election newsjharkhand assembly election 2024 newsjharkhand assembly election 2024 datejharkhand elections 2024jharkhand chunav 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड चुनाव 2024विधानसभा चुनाव 2024झारखंड समाचारझारखंड चुनाव की तारीखझारखंड चुनाव समाचारझारखंड चुनाव 2024 तारीखझारखंड विधानसभा चुनाव समाचारझारखंड विधानसभा चुनाव 2024 समाचारझारखंड विधानसभा चुनाव 2024 तारीख

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.