☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली मासूम की जान! 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर बच्चे की दर्दनाक मौत  

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली मासूम की जान! 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर बच्चे की दर्दनाक मौत  

गढ़वा(GARHWA):गुमला में आज दर्दनाक हादसा हो गया. जहां गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के माझिगावां गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जिसके बाद पूरे परिवार सहित मोहल्ले में चीख पुकार मच गयी. मृतक सुदामा चन्द्रवंशी का पुत्र आर्यन चंद्रवंशी है, जिसकी उम्र 12 साल  बतायी जा रही है. 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

 इस संबध में परिजनों ने बताया कि आर्यन चन्द्रवंशी घर के छत पर खेल रहा था. जहां छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद खरौन्धी पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है.

 पढ़ें ग्रामीणों ने क्या कहा 

वहीं मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के घोर लापरवाही की वजह से लोगों की जान जा रही है. बिजली का 11 हजार वोल्ट का खुला तार छत से कुछ ही उचांई पर है. जहां छत पर बच्चा की खेलने की दौरान जान गई है, यदि बिजली विभाग के द्वारा छत से पहले इस तार को हटा दिया जाता तो आज इस बच्चे की जान नहीं जाती. 

Published at:15 Jul 2024 01:28 PM (IST)
Tags:negligence of the electricity departmentelectricity departmentPainful death of a childjharkhandjharkhnad newsjharkhnad news todaygadhwagadhwa newsgadhwa news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.