✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लगा रखा था बम, गिरिडीह सीआरपीएफ और पुलिस ने किया डिफ्यूज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:59:17 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. जब सर्च ऑपरेशन ने जिले के निमियाघाट थाना इलाके के मधुपुर और मोहनपुर के करीब बेलातांड गांव के जंगल के पुल के नीचे से 25 किलो का केन बम बरामद किया. गिरिडीह के सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के मकशद से नक्सली संगठन ने इस पुल के नीचे पच्चीस किलो के केन बम को रखा था. क्योंकि पिछले कई दिनों से सुरक्षा बलों  द्वारा माओवादियों के खिलाफ लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी क्रम में शुक्रवार को एएसपी अभियान गुलशन तिर्की को मिले गुप्त सूचना के आधार पर निमियाघाट थाना इलाके के मधुपुर और मोहनपुर के बेलाताड़ गांव के पुल के नीचे से पच्चीस केजी का केनबम बरामद किया गया.

गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी अभियान गुलशन तिर्की के नेतृत्व में सीआरपीएफ कमांडेंट दलजीत सिंह भाटी और बम निरोधक दस्ता के साथ खोजी कुत्ता भी इस दौरान सर्च ऑपरेशन में शामिल था. लिहाजा, पूरी टीम ने मोहनपुर और मधुपुर के रास्ते करीब ढाई किलोमीटर दूर बेलातांद गांव के जंगल पहुंची. जहां खोजी कुत्ते को एक स्टील के बर्तन में पच्चीस किलो का केन बम पड़ा मिला. जिसे बम निरोधक दस्ता की टीम ने मौके पर डिफ्यूज किया. डिफ्यूज करने के क्रम में ही पूरा इलाका तेज आवाज से थर्रा उठा. फिलहाल केन बम को निरोधक दस्ता की टीम ने सफलता के साथ डिफ्यूज कर दिया है.

रिपोर्ट:दिनेश कुमार , गिरिडीह 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.