✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजधानी में भी दिखा देशव्यापी हड़ताल का असर, अल्बर्ट एक्का चौक कई घंटों तक रहा जाम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 12, 2026, 6:02:17 PM

रांची (RANCHI): राजधानी में आहूत देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में बुधवार को राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के कारण अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक तक यातायात बाधित रहा और सड़क पर लंबा जाम लग गया.

वाम दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के साथ ही भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया. उन्होंने केंद्र की नीतियों को आम जनता के हितों के खिलाफ बताया.

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रम कानूनों को वापस लेने, कथित काले कानूनों को रद्द करने और नई आर्थिक नीतियों में बदलाव की मांग की. इस दौरान आम लोगों के बीच करीब 5000 पर्चे बांटकर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में माकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भगत, कॉमरेड प्रकाश विप्लव और महेंद्र पाठक समेत कई नेताओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, झारखंड जन अधिकार मंच, आदिवासी संघर्ष मोर्चा, झारखंड आंदोलनकारी मंच, ऐपवा, एफएस, एसयूसीआई और एटक से जुड़े मजदूर-किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की.

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों को कमजोर कर कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है. संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Tags:ranchiranchi newsranchi news updatenews updateranchi updatelatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.