✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पत्नी हत्या के आरोपी कैदी की धनबाद जेल में रहस्यमयी मौत, उठे गंभीर सवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 5:32:39 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के संग्रामडीह निवासी 27 वर्षीय जीतन रजवार के रूप में हुई है.जीतन अपनी पत्नी संजोती देवी की हत्या के आरोप में 16 मई से जेल में बंद था.बताया जा रहा है कि जेल भेजे जाने के दिन ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए धनबाद सदर अस्पताल ले जाया गया था.प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था.

इलाज के दौरान मौत

वहीं सोमवार देर रात एक बार फिर जीतन रजवार की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा.जेल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.घटना के बाद धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया की निगरानी के लिए रविन्द्र नाथ ठाकुर को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है.मेडिकल बोर्ड की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

पढ़े पुलिस ने क्या कहा

मजिस्ट्रेट रविन्द्र नाथ ठाकुर और धनबाद थाना के एसआई जेएल शर्मा ने बताया कि मृतक पहले से किसी बीमारी से ग्रसित था. हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.दरअसल, 16 मई को जीतन रजवार की पत्नी संजोती देवी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. संजोती के पिता नरेश रजवार के बयान पर गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जीतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.मृतक दंपति का एक चार साल का बेटा भी है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:DhanbadJharkhandDhanbad JailPrison DeathSuspicious DeathUndertrial PrisonerCrime NewsBreaking NewsPolice InvestigationPostmortem ReportSNMMCH DhanbadJail IncidentIndia News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.