✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आठ माह की गर्भवती की हत्या, मृतका के भाई ने पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:24:20 PM

पलामू (PALAMU): जिले के मोहम्मदगंज थानान्तर्गत राजनडीह टोला निवासी रंजीत रजवार की आठ माह की गर्भवती पत्नी विमली देवी गुरुवार की रात मौत हो गई. मृतका के मायके वालों ने पति रंजित रजवार,भसुर ओमप्रकाश रजवार और सास रीना कुंवर पर पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है. मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए हुसैनाबाद भेज दिया है.

50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे मांग

मृतका के भाई श्रवण रजवार जो गढ़वा जिला के मझिगांवा, थाना भवनाथपुर का निवासी है. उन्होंने मोहम्मदगंज थाना को दिए आवेदन में कहा है कि उनकी बहन बिमली देवी की शादी 2019 में मोहम्मदगंज के रंजित रजवार के साथ हिदू रीति रिवाज से किया था. उन्होंने कहा है कि मांग के अनुसार उन्होंने तिलक में लेन देन भी किया था. इसके बावजूद उनकी बहन बिमली देवी के साथ उनके पति रंजित रजवार, भैसुर ओनप्रकाश रजवार और सास रीना कुअर मार पीट और प्रताड़ित करते थे. वह लगातार 50 हजार रुपए की मांग करते थे. जो वह गरीबी की वजह नहीं दे सकें. उन्होंने आवेदन में कहा है कि ससुराल के लोगों ने मिलकर उनकी बहन बिमली देवी की 20 अक्तूबर को हत्या कर 21 अक्तूबर की सुबह 7 बजे सूचना दी गई. उन्होंने आवेदन के माध्यम से कहा है कि बीमली देवी के हत्यारों को कड़ी सजा और उनके दो वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार को जमीन जायदाद ने उनका हक दिलाया जाए.

रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.