धनबाद(DHANBAD):धनबाद में हाल ही में मेयर संजीव सिंह समर्थक शुभम यादव हत्याकांड ने अब सियासी रंग ले लिया है. इस मामले में एक नया मोड़ तब सामने आया जब यह जानकारी मिली कि मृतक शुभम यादव ने अपनी हत्या से कुछ दिन पहले ही झारखंड के डीजीपी को एक आवेदन भेजा था.इस आवेदन में उन्होंने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और भगौड़ा गैगस्टर प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग की थी. बताया जा रहा है कि आवेदन में शुभम यादव ने अपनी जान को खतरा भी जताया था.
हत्याकांड को लेकर उठे कई सवाल
आवेदन सामने आने के बाद अब इस हत्याकांड को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है.इसे लेकर मेयर संजीव सिंह और सांसद ढुलू महतो फिर आमने सामने आ गया है.एक दूसरे के खिलाफ में बिना नाम से लिए तीखी बयानबाजी कर रहे.
संजीव सिंह बाघमारा में आतंक राज होने,भय के माहौल में लोगो के होने की बात कह रहे.पुलिस से हत्या का जल्द उद्भेदन करने और बाघमारा को सुरक्षित करने की मांग किया है.वही सांसद ढुलू महतो धनबाद में गोली चलना, ,रंगदारी वसूलना,हत्या करवाना कहाँ से शुरू हुआ सभी जानते है.गोली मारने वाला और मरने वाला का केंद्र बिंदु एक ही जगह है.
संजीव सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया आवेदन
इधर धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए डीजीपी को दिए गए आवेदन को सोशल मीडिया पर साझा किया है उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि बाघमारा क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने के लिए जिला पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए.वहीं सांसद ढुल्लू महतो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी एजेंसी से जांच कराई जा सकती है और वे इसके लिए पूरी तरह तैयार है. सीबीआई से जाँच की मांग करते है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में बाघमारा में हुई हत्या और आपराधिक घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है, जो धनबाद में हत्या और रंगदारी की राजनीति कर रहा है.
आवेदन को लेकर पुलिस और प्रशासन पर निष्पक्ष
फिलहाल, शुभम यादव हत्याकांड और उससे पहले भेजे गए आवेदन को लेकर पुलिस और प्रशासन पर निष्पक्ष और गहन जांच का दबाव बढ़ गया है.अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां इस मामले में क्या निष्कर्ष निकालती हैं और क्या दोषियों तक पहुंच पाती हैं या नहीं.
रिपोर्ट-नीरज कुमार