✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा के सरेंडर करेते ही क्या हो जाएगा नक्सलियों का खात्मा?

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 1:47:24 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में माओवादियों का खात्मा करीब है.आखरी नक्सली नेता मिसिर बेसरा अब सुरक्षा बल के जवानों के संपर्क में है. जल्द ही हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में लौट सकते है. मिसिर बेसरा के साथ कई इनामी नक्सली हथियार डाल सकते है. फिलहाल पूरे गतिविधि पर सुरक्षा बल के जवान नजर बनाए हुए है. वहीं नक्सली भी बैठक कर यह फैसला ले चुके है कि अब लड़ाई का समय नहीं बचा है.

दरअसल बीते चार साल से सारंडा में कुख्यात माओवादी नेता मिसिर बेसरा और उसके दस्ते की तलाश सुरक्षा बल के जवान कर रहे है. लेकिन केंद्र सरकार की डेड लाइन सेट होने पर जवानों का अभियान तेज हुआ. जिसमें सीधे टारगेट पर बड़े माओवादी नेता रहे. सेंट्रल कमिटी से लेकर पोलित ब्योरों सदस्य मिसिर बेसरा की तलाश में कई बड़े अभियान हुए. जिसमें कामयाबी भी मिली. बीते 22 जनवरी 2026 मे को सेंट्रल कमिटी के सदस्य अनल दा उर्फ तूफान जी को मार गिराया.

लेकिन तूफान के बाद भी सारंडा में दो  बड़े माओवादी मौजूद है. पहले मिसिर बेसरा और दूसरा असीम मण्डल दोनों पर एक-एक करोड़ रुपये का इनाम झारखंड पुलिस ने रखा है. मिसिर बेसरा पोलित ब्योरों सदस्त है जबकि असीम मण्डल सेंट्रल कमिटी के सदस्य है.इनके साथ 35 से 40 की संख्या में कैडर मौजदू है. जिनपर भी एक लाख से लेकर 25 लाख तक के इनामी शामिल है. सभी के पास हाई टेक हथियार मौजूद है. साथ ही जंगल में इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है.

लेकिन इन नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी कार्रवाई तेज की. सभी जंगल के रास्ते पर सख्त पहरा किया. जिससे नक्सलियों के पास खाने पीने की सामग्री से लेकर गोला बारूद पहुंचना बंद हो गया. दूसरी तरफ जंगल में सुरक्षा बल के जवानों की कार्रवाई तेज हो गई. CRPF,COBRA,झारखंड जगुआर और जिला पुलिस कार्रवाई कर रही है. ताबड़तोड़ एक्शन जंगल में देखा जा रहा है.

सुरक्षा बल के जवानों ने दावा किया कि अब नक्सली एक इलाके तक सीमित है. कभी भी उनका खत्म हो सकता है. इस बीच हि जब सुरक्षा बल के जवान बेहद करीब नक्सलियों के है तो माओवादियों ने हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया. पहले मिसिर बेसरा के दस्ते के 15 साथियों ने सरेंडर कर दिया. इससे अब बेसरा और कमजोर पड़ा. जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि मिसिर बेसरा भी पुलिस के संपर्क में है.जल्द ही हथियार डाल कर मुख्यधारा में लौट जाएगा.  

                                   

Tags:JharkhandJharkhand NewsRanchiMisir BesraMisir besra NewsMisir Besra UpdateNAxal OperationNaxal EncounterNaxal encounter Newsjharkhand Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.