✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मैक्लुस्कीगंज को बचाने का मुद्दा विधायक ने सदन में उठाया

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 6:26:34 PM

रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक प्रकाश राम ने ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मैक्लुस्किगंज को बचाने का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने सरकार से पूछा कि एक ओर राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर एंग्लो-इंडियन समुदाय द्वारा बसाया गया यह ऐतिहासिक क्षेत्र अवैध गतिविधियों के कारण खतरे में पड़ता जा रहा है.

विधायक ने कहा कि मैक्लुस्कीगंज को लंबे समय से एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता रहा है. पहले यहां हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते थे, लेकिन अब इलाके में बढ़ते अवैध ईंट भट्ठों के कारण इसकी विरासत को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र के आसपास करीब नौ अवैध ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं, जिनसे फैल रहे प्रदूषण का असर पर्यटन पर भी पड़ रहा है. इसके चलते यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी देखी जा रही है. प्रकाश राम ने सरकार से मांग की कि पर्यटन क्षेत्र को बचाने के लिए अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

इस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि रांची जिले में 30 से अधिक ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं और सभी की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Tags:McCluskiganjOn the 15th day of the budget session of the Jharkhand Legislative Assembly15th day of the budget sessionJharkhand Legislative AssemblyRANCHIMcCluskieganj tourist placesourist places

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.