✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में बेलगाम हुए मनचले, घर में घुसकर मां-बेटी की इज्जत लूटने की कोशिश, विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:54:30 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के बीआइटी मेसरा ओपी क्षेत्र में बीते रविवार की शाम करीब 7-8 युवक एक महिला के घर में घुस आये. युवकों ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर युवकों ने महिला, उसकी नाबालिग बेटी और बेटे के साथ मारपीट की. तीनों पर रॉड से हमला किया गया. शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद सभी युवक वहां से भाग निकले. महिला हो जनजाति परिवार की है. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.

इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस घटना की जानकारी दी गयी. मुख्यमंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए रांची पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और घटना के मुख्य आरोपी जहीर शेख को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद बीआइटी ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपी मंसूब शेख, शोएब शेख सहित अन्य पांच की तलाश तेज कर दी गयी है.

Tags:ranchiranchi newsranchi crime newscrime newsThe miscreants went out of control in Ranchitried to rapemother and daughterbeat up the entire family

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.